{"_id":"6a2c54796a344c4abf0bbab4","slug":"e-rickshaw-driver-held-hostage-and-beaten-seven-named-kaushambi-news-c-261-1-kmb1029-142990-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: ई-रिक्शा चालक को बंधक बना कर पीटा, सात नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: ई-रिक्शा चालक को बंधक बना कर पीटा, सात नामजद
Sat, 13 Jun 2026 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sat, 13 Jun 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के कमालपुर गांव में किराये के बकाए पैसे के विवाद में एक ई रिक्शा चालक को बंधक बना कर पीटे जाने के मामले में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
एफआईआर के मुताबिक कमालपुर निवासी कुलदीप कुमार ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता है। गांव के नितेश कुमार की वेल्डिंग की दुकान के लिए वह कई बार लोहे का एंगल और पाइप ढो चुका था, जिसके एवज में 1400 रुपये बकाया था।
आरोप है कि नौ जून को जब उसने दोबारा अपने पैसे मांगे तो नितेश ने भुगतान से इन्कार कर दिया और गालीगलौज शुरू कर दी। पीड़ित का आरोप है कि नितेश ने अपने पिता और भाईयों को मौके पर बुला लिया और सभी ने मिलकर उसे एक कमरे में बंधक बना कर जमकर मारापीटा।
विज्ञापन
मामले में पुलिस ने आरोपी नितेश कुमार, महेंद्र कुमार, धीरेंद्र कुमार, मुकेश कुमार, अंकित गौतम, अभिषेक कुमार और अभय कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। घायल ई रिक्शा चालक को इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया है।