{"_id":"6a29b20a1b6d16d9360ed984","slug":"due-to-harsh-weather-prices-of-green-vegetables-have-fallen-kaushambi-news-c-3-ald1067-904026-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: मौसम के तीखे तेवरों के चलते हरी सब्जियों के गिरे दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: मौसम के तीखे तेवरों के चलते हरी सब्जियों के गिरे दाम
Thu, 11 Jun 2026 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Thu, 11 Jun 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
करारी में सब्जी की दुकान-संवाद
मौसम के तीखे तेवरों के चलते कुछ हरी सब्जियों के दाम गिर गए हैं। लौकी, कद्दू, करेला, भिंडी, नेनुआ समेत अन्य हरी सब्जियों के दाम 10 से 30 रुपये तक कम हुए हैं।
गर्मी के मौसम में आमतौर पर हरी सब्जियों के दाम बढ़ जाते हैं, लेकिन मंडी में सब्जियों की आवक बढ़ने से दामों में गिरावट आई है। वहीं, टमाटर, बैगन, मिर्च के दाम 10 से 30 रुपये तक बढ़ गए हैं।
एक सप्ताह से तापमान काफी नीचे आ गया है। मौसम अनुकूल रहने से मंडी में हरी सब्जियों की आवक काफी बढ़ गई है। इसके कारण हरी सब्जियों के दामों में गिरावट आई है। -राम चंद्र मौर्य, सब्जी विक्रेता
विज्ञापन
बीते 10-12 दिनों में हरी सब्जियों की कीमतें कम हुई हैं। किसानों के खेतों में हरी सब्जियां तैयार हो गई हैं। जिस हिसाब से बाहर की और लोकल सब्जियां मंडी में आ रही हैं, उस हिसाब से मांग कम है। इस वजह से कीमतें गिरी हैं। -मन्नू लाल मौर्य, थोक व्यापारी
10 दिन पहले और आज के सब्जियों के भाव (रुपये प्रति किलो)
सब्जियां पहले आज
भिंडी 60 30
लौकी 40 10
करेला 60 30
नेनुआ 60 20
परवल 80 60
टमाटर 20 40
हरी मिर्च 60 80
कटहल 60 40
मूली 40 30
बैगन 60 40
नोटः रेट फुटकर सब्जी विक्रेता के अनुसार