{"_id":"6a037c92cd5c621d880fec8e","slug":"due-to-chaos-permission-was-not-granted-for-ghazi-miyan-fair-kaushambi-news-c-261-1-kmb1006-141234-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: अव्यवस्था की वजह से गाजी मियां मेले के लिए नहीं मिली अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: अव्यवस्था की वजह से गाजी मियां मेले के लिए नहीं मिली अनुमति
Wed, 13 May 2026 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Wed, 13 May 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
उपजिलाधिकारी सिराथू ने 14 और 15 मई को कड़ा के कुबरी घाट पर प्रस्तावित सैय्यद सालार मसूद गाजी मेले की अनुमति देने से मना कर दिया है। प्रशासन ने पुलिस जांच रिपोर्ट और आयोजन स्थल पर बुनियादी सुविधाएं न होने और अव्यवस्था को इसका कारण बताया है।
नगर पंचायत दारानगर कड़ाधाम के संत मलूक दास नगर निवासी अनिल कुमार ने मेले के आयोजन की अनुमति के लिए तहसील प्रशासन को आवेदन दिया था। इस पर क्षेत्राधिकारी सिराथू और थाना प्रभारी कड़ाधाम से रिपोर्ट मांगी गई थी।
जांच में पाया गया कि मेला स्थल निजी भूमि है लेकिन आयोजकों ने भूमि स्वामी से कोई लिखित अनुमति या अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं लिया। मेले में फतेहपुर और चित्रकूट समेत आसपास के जनपदों से भारी भीड़ जुटने की संभावना थी, जबकि भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा की कोई ठोस व्यवस्था नहीं थी।
विज्ञापन
महिलाओं की अधिक भागीदारी के बावजूद शौचालय, पेयजल, प्रकाश और ठहरने की सुविधा भी नहीं मिली। पुलिस ने झाड़-फूंक जैसी गतिविधियों से कानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका भी जताई थी। इस पर अनुमति देने से मना किया गया।