{"_id":"61a51e05bcc08d659d22dc0d","slug":"drunk-rajgir-hanged-himself-kaushambi-news-ald3215550161","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के नशे में धुत राजगीर ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब के नशे में धुत राजगीर ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे के बूद्धपुरी मोहल्ले में सोमवार दोपहर शराब के नशे में धुत राजगीर ने घर के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर लाश परिजनों के सुपुर्द कर दिया। घरवालों ने लाश का अंतिम संस्कार कर दिया है।
बुद्धपुरी आंबेडकर मोहल्ला निवासी नरेंद्र कुमार (25) राजगीर था। परिजनों के मुताबिक नरेंद्र नशे का लती था। सुबह से शाम तक हर समय शराब के नशे में धुत रहता था। रविवार दोपहर घरवाले खेत की तरफ काम करने चले गए थे। इसी बीच उसने घर की धन्नी के सहारे गले में रस्सी का फंदा डालकर फांसी लगाकर जान दे दी।
परिजन खेत से वापस घर लौटे तो नरेंद्र को फांसी पर लटका शव देख सभी की चीखें निकल गईं। रोने-बिलखने की आवाज सुन पड़ोसी एकत्र हो गए। आननफानन रस्सी काटकर शव को नीचे उतारा गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद परिजनों की मांग पर पंचनामा भरकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। घटना के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है।