{"_id":"5fd26cf28ebc3e3d81741951","slug":"driver-dies-due-to-overturning-tractor-overload-kaushambi-news-ald293681820","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरलोड ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरलोड ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत
विज्ञापन
Driver dies due to overturning tractor overload
- फोटो : KAUSHAMBI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरायअकिल कोतवाली के कटैया घाट से ओवरलोड बालू लाद कर निकल रहा ट्रैक्टर बृहस्पतिवार की भोर दुल्हनियापुर गांव के समीप अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक इंजन के नीचे दब गया। सुबह घटना की जानकारी होने पर गांव के लोगों ने पुलिस को खबर दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन से वाहन हटवाकर चालक का शव बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कटैया गांव का अनिल कुमार पुत्र सुरेश गांव के एक व्यक्ति का ट्रैक्टर चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था।
बृहस्पतिवार रात में अनिल ने कटैया घाट से ट्रैक्टर में बालू लादी और उसे उतारने के लिए करारी जा रहा है। जैसे ही ट्रैक्टर कौशाम्बी थाने के दुल्हनियापुर गांव के समीप पहुंचा अचानक अनियंत्रित होने के बाद खड्ड में पलट गया। हादसे में इंजन के नीचे दबने से चालक अनिल की मौके पर ही मौत हो गई। सुबह सड़क की तरफ गए लोगों ने अनिल का शव देखा तो पुलिस को खबर दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन मंगवाकर पहले ट्रैक्टर को खड्ड से बाहर निकाला। इसके बाद अनिल का शव पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी होने पर अनिल के परिवार वाले भी रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
रात के अंधेरे में बेखौफ होता है बालू का अवैध खनन
बारा। चायल तहसील के कटैया घाट का अभी पट्टा आवंटित नहीं हुआ है। इसके बाद भी बेखौफ अवैध खनन किया जा रहा है। पुलिस की मिलीभगत से अवैध बालू के कारोबारी रोजाना लाखों का वारा-न्यारा कर रहे हैं। अवैध खनन व ओवरलोडिंग बृहस्पतिवार भोर अनिल के लिए काल बन गई।
ट्रैक्टर में बालू का रवन्ना व चालक का लाइसेंस नहीं मिला है। घरवालों ने बताया की मृतक कटैया घाट से बालू लोड करके उसे करारी उतारने जा रहा था। रवन्ना नहीं होने से लग रहा है कि बालू का अवैध खनन किया गया है। मामले की जानकारी सरायअकिल कोतवाली पुलिस को दे दी गई है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
हेमराज सरोज, इंस्पेक्टर कौशाम्बी

Driver dies due to overturning tractor overload- फोटो : KAUSHAMBI