फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Dowry murder case against six people including husband

पति समेत छह लोगों पर दहेज हत्या का मुकदमा

Mon, 07 Feb 2022 01:03 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Dowry murder case against six people including husband
सैनी कोतवाली के ख्वाचकीमई गांव में विवाहिता की संदिग्ध हालत में फांसी पर लटकी मिली लाश के मामले में पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज के लिए हत्या करने का केस दर्ज कर लिया है। पुलि ने यह कार्रवाई एसपी हेमराज मीणा के निर्देश पर की है।
विज्ञापन

करारी कोतवाली के उखैया खास निवासी चंद्रिका प्रसाद मौर्य ने अपनी बेटी चित्रा की शादी ख्वाचकीमई निवासी जितेंद्र के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। कई बार मायके वालों ने समझाने का प्रयास किया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। एक फरवरी को संदिग्ध हाल में चित्रा की मौत हो गई। उसका शव घर के भीतर फांसी के फंदे पर लटकता हुआ मिला।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के पिता चंद्रिका प्रसाद ने पति समेत ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया। शिकायत के बावजूद थाने में कार्रवाई नहीं हुई। इस पर पीड़ित पिता ने दो दिन पहले एसपी से गुहार लगाई। पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा के आदेश पर पुलिस ने जितेंद्र समेत ससुर गया प्रसाद, सास कमला देवी, महेंद्र, अनूप व रुचि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed