{"_id":"5c2a69dfbdec2256cf3e8a27","slug":"dowry-is-to-be-beaten-out-of-the-house-by-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए विवाहिता को पीटकर घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज के लिए विवाहिता को पीटकर घर से निकाला
Tue, 01 Jan 2019 01:01 AM IST
shailendra Kumar
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Published by: shailendra Kumar
Updated Tue, 01 Jan 2019 01:01 AM IST
विज्ञापन
Rupee Shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। दोआबा में ब्याही चित्रकूट की एक बेटी को दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने घर से निकाल दिया। इससे पहले उसकी पिटाई भी की गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित सात आरोपियाें के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
चित्रकूट जिले के मऊ थाना क्षेत्र के परदवां गांव की महिमा पुत्री कुशलधर द्विवेदी ने बताया कि करीब दो साल पहले उसका विवाह सरायअकिल इलाके के जुगराजपुर निवासी अशोक से हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर ससुराली विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे। इसकी जानकारी होने पर रिश्तेदारों ने पंचायत की। सभी ने ससुरालीजनों को समझाया, लेकिन उनके रवैये में सुधार नहीं हुआ। पीड़िता की मानें तो हफ्ते भर पहले दहेजलोभियों ने उसकी पिटाई की। इसके बाद घर से निकाल दिया। मायके वालों ने एक दफा फिर समझौते का प्रयास किया। बात नहीं बनने पर पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी पति अशोक व उसके परिवार के ही छोटकू, मतिया, बीतान, विमलेश, बबली तथा सोनू आदि के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले में सरायअकिल इंस्पेक्टर प्रदीप राय का कहना है कि आरोपों की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।