{"_id":"5c32501dbdec2256e821f33c","slug":"doom-in-people-who-do-not-suffer-from-cold-in-doaba","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोआबा में ठंड से नहीं बीमारी से दम तोड़ रहे लोग!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोआबा में ठंड से नहीं बीमारी से दम तोड़ रहे लोग!
Mon, 07 Jan 2019 12:40 AM IST
shailendra Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Published by: shailendra Kumar
Updated Mon, 07 Jan 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। ‘तुम्हारी फाइलों में गांव का मौसम गुलाबी है, मगर ये आंकड़े झूठे हैं, ये दावा किताबी है’ मशहूर शायर अदम गोंडवीं की यह लाइन जिले में ठंड से मरने वाले लोगों पर सटीक बैठती है। ठंड की वजह से अब तक दर्जन भर लोगों की जान जा चुकी है लेकिन सात मामलों में कराए गए पोस्टमार्टम में ठंड से मौत की पुुष्टि नहीं हो सकी।
जिले में शीत लहरी का प्रकोप जारी है। दिसंबर के अंतिम सप्ताह से लेकर अब तक करीब एक दर्जन लोगों की ठंड लगने से मौत का दावा किया जा रहा था। इसमें सात मामलों में मृतकों के घरवालों ने पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण ठंड लगना नहीं आया है। इसे लेकर प्रशासन ने सरकारी सहायता देने में हाथ खड़ा कर दिया है। विभागीय आंकड़े की मानें तो अब तक छह शवों पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ चुकी है। जिसमें मौत का कारण ठंड नहीं बल्कि बीमारी आया है। इस वजह से सरकारी की तरफ से दी जाने वाली कोई सहायता मृतक के आश्रितों को नहीं मिल सकेगी।
वहीं अपर जिलाधिकारी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जब तक चिकित्सक मौत का कारण ठंड नहीं लिखता, सरकारी सहायता नहीं दी जा सकती है। अब तक छह मामलों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिली है जिसमें मौत का कारण ठंड नहीं बीमारी बताया गया है। एक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आना बाकी है।