फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Don't even go to neighbors house

पड़ोसियों के घर भी न जाएं

Wed, 08 Apr 2020 12:36 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Don't even go to neighbors house
पड़ोसियों के घर भी न जाएं
विज्ञापन

कोरोना संक्त्रस्मित का गांव सेल्फ क्वारंटीन, पुलिस ने बंटवाई सामग्री
संवाद न्यूज एजेंसी
सिराथू/कड़ा। कोरोना संक्त्रस्मित युवक के गांव को पुलिस ने अघोषित कर्फ्यू में तब्दील कर दिया है। गांव जाने वाले तीन रास्तों को सील कर पुलिस का पहरा लगाया गया है। बस्ती में बाहरी व्यक्ति के आने की इजाजत नहीं है। लाउडस्पीकर से लोगों को पड़ोसी के घर भी नहीं जाने की सलाह दी जा रही है। गांव की सीमा पर ही पुलिस ग्रामीणों के लिए राशन व अन्य जरूरी समानों की व्यवस्था करा रही है।

सिराथू तहसील क्षेत्र का एक युवक जोधपुर में रहता था। 30 मार्च को वह गांव आया। गुलामीपुर से युवक का एक दोस्त उसे बाइक में बैठाकर गांव लाया। यहां घर में उसने अपना समान रखा और गांव के बाहर एक किसान के खेत में चला गया। वहां किसान से बहस होने के बाद पुलिस ने सरकारी स्कूल में बने क्वारंटीन में उसे रखवा दिया। इसी युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। रिपोर्ट आने के बाद हड़कंप मच गया। यह जिले का पहला कोरोना पॉजिटिव केस था। इसे लेकर पुलिस और प्रशासन ने युवक के गांव जाने वाले तीनों रास्तों को सील कर पुलिस का पहरा लगा दिया। यूपी.112 की एक बाइक को भी लगाया गया है। इंस्पेक्टर कड़ा राधेश्याम वर्मा का कहना है मंगलवार को गांव में माइक से ऐलान कराया गया है कि लोग अपने घर से बाहर नहीं निकलें। पड़ोसी के यहां भी कोई नहीं जाएगा। घर में जो सदस्य हैए वह भी सामाजिक दूरी बना कर रखे। 450 लंच पैकेट गांव की सीमा से बंटवाया गया है। बस्ती में रहने वाले हर परिवार के एक.एक सदस्य को बुलाकर पैकेट का वितरण किया गया है। इसकी वजह से भीड़ नहीं लग सकी। आवश्यक समान की आपूर्ति की व्यवस्था की जा रही है। सुरक्षा के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed