फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Doaba today Mnega celebration of freedom

दोआबा में आज मनेगा आजादी का उत्सव

Sat, 15 Aug 2015 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Sat, 15 Aug 2015 01:08 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर (ब्यूरो)। जश्न-ए-आजादी की 68वीं वर्षगांठ दोआबा में शनिवार को धूमधाम से  मनाई जाएगी। स्वाधीनता दिवस के आयोजन को यादगार बनाने के लिए शुक्रवार को ही सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। छात्र-छात्राओं ने जहां एक ओर स्कूलों में प्रस्तुत होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों का रिहल्सल किया। वहीं, तिरंगे की खरीदारी भी जमकर की। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी जश्न मनाने की तैयारियों में ही जुटे रहे।
विज्ञापन


स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त का जश्न शनिवार को मनेगा। इस दौरान जहां कलेक्ट्रेट समेत सभी सरकारी अर्ध सरकारी भवनों में तिरंगा फहराया जाएगा। वहीं, प्राथमिक स्कूलों में नन्हें-मुन्हें बच्चे प्रभातफेरी निकालेंगे। बेसिक शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार सिंह यादव ने बताया कि सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों के प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों को अनिवार्य रुप से प्रभात फेरी निकालने का निर्देश दिया गया है। बताया कि इसमेें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नहीं होगी। वहीं, अन्य स्कूलों में देश भक्ति और विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होना है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी में छात्र-छात्राएं पूरे दिन पसीने बहाती रहीं।
विज्ञापन


मंझनपुर, करारी, समदा ओसा भरवारी आदि कस्बों गांवों के स्कूलों में 15 अगस्त को प्रस्तुत किए जाने वाले कार्यक्रमों का रिहल्सल किया। प्रधानाध्यापकों ने सभी विद्यार्थियों से कार्यक्रम में शामिल होनेऌ का आह्वान किया है। इधर, स्वतंत्रता दिवस के लिए बाजारों में तिरंगे की दुकानें भी सज गई हैं। स्वतंत्रता दिवस पर प्रभातफेरी में शामिल होने वाले बच्चे अभिभावकों के साथ शाम को झंडा खरीदते नजर आए। उनके चेहरे में पूर्व संध्या पर ही जश्न-ए-आजादी की खुशी दिख रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी अनिल कुमार सिंह ने जनपदवासियों को 68 वें स्वाधीनता दिवस की बधाई दी है। डीएम ने बधाई संदेश में कहा कि स्वाधीनता दिवस हमें देश की एकता, संप्रभुता और विकास के लिए समर्पण का संदेश देता है। पुलिस अधीक्षक सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने कहा कि इस दिन हमें आपसी भाईचारा मजबूत करने और आजादी की रक्षा का संकल्प लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed