फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   DM got angry after seeing officers sitting in public hearing, gave instructions to work in offices

Kaushambi News: जनसुनवाई में अधिकारियों को बैठा देख डीएम बिफरे, कार्यालयों में काम का दिया निर्देश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Apr 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
DM got angry after seeing officers sitting in public hearing, gave instructions to work in offices
तहसील में शनिवार को जिलास्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस पर डीएम ने मौजूद अधिकारियों से कहा यहां आपका कोई काम नहीं है, अपने कार्यालय और क्षेत्र में जाकर शिकायतों को निस्तारित करें और शाम को प्रगति रिपोर्ट दें। वहीं, समाधान दिवस पर आईं 48 शिकायतों में दो का त्वरित निस्तारण कर शेष 46 मामले संबंधित विभागों को जांच कर निस्तारित करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

चायल जनसुनवाई सभागार पहुंचते ही अधिकारियों को बैठे देख डीएम मधुसूदन हुल्गी का पारा गरम हो गया। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को क्षेत्र और कार्यालयों में जाकर काम करने का निर्देश दिया और प्रगति रिपोर्ट भी मांगी है। निर्देश के बाद अधिकारियों की कुर्सियां खाली हो गईं। हाल में केवल फरियादियों की ही लाइन लगी रही।
विज्ञापन

इस दौरान पिपरी कोतवाली के महमूदपुर मनौरी निवासी सुरेश चंद्र गुप्ता ने बताया कि बाजार में उनकी भूमि पर दुकानें हैं। उस पर पड़ोसी दबंग ने ताला तोड़कर कब्जा कर लिया है। एसडीएम न्यायालय प्रशासनिक के स्थगनादेश के बाद भी उसने दुकानों पर पैथोलॉजी खोल ली। एसडीएम ने कार्रवाई नहीं की। डीएम ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहम्मदपुर निवासी राजेंद्र सिंह ने बताया कि वह ग्राम पंचायत निर्माण कार्य समिति का अध्यक्ष है। गांव के ही कुछ दबंगों ने मनौरी-चायल रोड से निजामपुर पुरैनी जाने वाले मुख्य चकरोड पर अवैध निर्माण करा लिए हैं। विरोध करने पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। डीएम ने एसडीएम को मामले की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
इस दौरान सीडीओ अजीत कुमार श्रीवास्तव, सीएमओ संजय कुमार, एसडीएम आकाश सिंह, सीओ सत्येंद्र प्रसाद तिवारी, तहसीलदार पुष्पेंद्र गौतम, नायब तहसीलदार सौरभ सिंह, कपिल मिश्रा समेत सभी कानूनगो ओर लेखपाल मौजूद रहे। इसी तरह मंझनपुर तहसील में आए 27 शिकायती पत्रों में तीन का त्वरित निस्तारण व सिराथू में दर्ज 24 मामलों में दो का निस्तारण किया गया।
--------
चरवा के सीएम फेलोशिप को डीएम की फटकार, किया तलब
डीएम मधुसूदन हुल्गी ने चायल तहसील सभागार में सीएम फेलोशिप को जमकर फटकार लगाते हुए 11 महीने की प्रगति रिपोर्ट तलब की है। सीएम फेलोशिप के प्रयागराज में निवास बताते ही डीएम नाराज हो गए। दो दिन के अंदर प्रयागराज छोड़कर कौशाम्बी में निवास नहीं बनाने पर निदेशालय पत्र भेजकर कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी। कहा कि नगर पंचायत चरवा के अलावा ब्लाॅक में बैठ कर काम करें। उन्होंने आकांक्षी नगर पंचायत चरवा के अभिलेख के साथ शाम को मुख्यालय तलब किया है।

-----------
सिराथू में मिलीं कब्जे, बिजली, आवास और चकबंदी समेत 24 शिकायतें
तहसील सभागार में शनिवार को एसडीएम योगेश गौड़ ने सीओ अवधेश विश्वकर्मा के साथ मिलकर शिकायतें सुनीं। यहां सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे, बिजली-पानी, आवास और चकबंदी से संबंधित 24 लोगों ने शिकायतें कीं। राजस्व विभाग से संबंधित दो मामलों का त्वरित निस्तारण भी किया गया। इस दौरान तहसीलदार आनंद राम अग्रवाल, नायब तहसीलदार विनय कुमार सिंह, बीईओ सिराथू डॉ. प्रज्ञा सिंह, बीडीओ कड़ा संजय कुमार गुप्ता और अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed