{"_id":"67cb55cd2b985bdf790d73f6","slug":"divisional-commissioner-learned-the-reality-of-development-in-bhikhapur-sarvakaji-village-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-122809-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: मंडलायुक्त ने भीखमपुर सरवाकाजी गांव में जानी विकास की हकीकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: मंडलायुक्त ने भीखमपुर सरवाकाजी गांव में जानी विकास की हकीकत
Sat, 08 Mar 2025 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sat, 08 Mar 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। प्रयागराज मंडल के आयुक्त विजय विश्वास पंत ने भीखमपुर सरवा काजी गांव के अस्थायी गोशाला, प्राथमिक विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र, निर्माणाधीन संदीपनघाट और वीएचएनडी दिवस व पंचायत भवन का निरीक्षण किया। साथ ही बीएसए को बच्चों की पढ़ाई की गुणवत्ता में और सुधार लाने के निर्देश दिए हैं।
शुक्रवार को मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने डीएम मधुसूदन हुल्गी के साथ मूरतगंज ब्लॉक के भीखमपुर सरवा काजी गांव स्थित अस्थायी गोशाला, प्राथमिक विद्यालय, आंगनबाड़ी केन्द्र, वीएचएनडी दिवस, पंचायत भवन व निर्माणाधीन संदीपनघाट थाना का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने गो-पूजन करने के साथ ही गोवंश को गुड़ खिलाया। लेखपाल से चारागाह की जमीन के बारे में जानकारी ली। साथ ही प्राथमिक विद्यालय सरवा काजी का निरीक्षण किया। बच्चों की कक्ष में निपुण तालिका न मिलने और ब्लैक बोर्ड गंदा होने पर मंडलायुक्त ने नाराजगी जाहिर की। कक्षा एक, दो व पांच के बच्चों को उठाकर उनकी क्लास ली। बच्चों से मैथ, हिन्दी आदि विषय से संबंधित सवाल पूछे। मंडलायुक्त ने बेसिक शिक्षा अधिकारी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए बच्चों की पढ़ाई की गुणवत्ता में और सुधार लाने के निर्देश दिए। मंडलायुक्त ने इसी प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में वीएचएनडी दिवस पर गर्भवती महिलाओं की जांच व छोटे बच्चों का टीकाकरण कार्यक्रम का भी निरीक्षण किया।
इसके उपरान्त मंडलायुक्त ने सरवा काजी ग्राम स्थित पंचायत भवन का भी निरीक्षण किया गया। उन्होंने पंचायत भवन सभागार में बैठी हुई लाभार्थी महिलाओं से बातचीत की। उनकी समस्याओं के बारे में पूछा। एक महिला ने घर के बाहर रास्ते में खड़ंजा न होने पर आवागमन में परेशानी की शिकायत की। महिलाओं में बैंक सखी, समूह सखी आदि की महिलाओं ने बात रखी। आयुष्मान कार्ड के लाभार्थियों से मंडलायुक्त ने बातचीत की। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अजीत कुमार श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय कुमार सहित अन्य अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
उपनिदेशक कृषि ने नहीं दी सही जानकारी, कार्रवाई की चेतावनी
मंझनपुर। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी की अध्यक्षता में विभागाध्यक्षों संग बृहस्पतिवार को बैठक की थी। इसे लेकर शुक्रवार को जिलाधिकारी उपनिदेशक कृषि कार्यालय पहुंचे। पीएम कुसुम योजना व बीज वितरण से जुड़ी जानकारी मांगी। डीएम को पीएम कुसुम योजना की जानकारी सही नहीं दी गई। इस पर डीएम नाराज हो गए। योजनाओं के सही क्रियान्वयन नहीं करने का अंदेशा जताते हुए चेतावनी दी। मिलान करने पर पाया कि उप निदेश कृषि सत्येंद्र तिवारी ने पीएम कुसुम योजना के संबंध में बैठकों में जो भी जानकारी दी। वह मेल नहीं खा रही है। इस पर डीएम ने उपनिदेशक को विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी है।