{"_id":"689cf0b3116c8acd53005b62","slug":"district-level-cross-country-race-on-15th-registration-till-today-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-129044-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: जिला स्तरीय क्रॉस कंट्री रेस 15 को, पंजीकरण आज तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: जिला स्तरीय क्रॉस कंट्री रेस 15 को, पंजीकरण आज तक
Thu, 14 Aug 2025 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Thu, 14 Aug 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस और हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले में बालक व बालिका वर्ग की पांच किलोमीटर क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन 15 अगस्त को सुबह 6:30 बजे से होगा।
जिला उप क्रीड़ाधिकारी अजय प्रताप साहू ने बताया कि यह दौड़ काशीराम गेस्ट हाउस ओसा के पास नहर रोड से शुरू होकर अहिरनपुर चौराहा, दुर्गा मंदिर मोड़, भेलखा गांव होते हुए पोस्टमार्टम रोड से स्टेडियम गेट तक जाएगी।
उन्होंने बताया कि इच्छुक खिलाड़ी 14 अगस्त तक सुबह 10 से शाम चार बजे तक जिला खेल कार्यालय में नि:शुल्क पंजीकरण करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि बालक व बालिका वर्ग के पहले छह स्थान पाने वाले खिलाड़ियों को खेल विभाग सम्मानित करेगा।
विज्ञापन
नहीं है उम्र सीमा
प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए उम्र की कोई सीमा निर्धारित नहीं है। जो भी खिलाड़ी पांच किमी दौड़ने की क्षमता रखते हैं, वे हिस्सा ले सकते हैं। बीते वर्ष लगभग 200 प्रतिभागियों ने भाग लिया था, जबकि इस बार संख्या और बढ़ने की उम्मीद है।