फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   district in odf, but not sufficient toilets

ओडीएफ हो चुका जिला, फिर भी चाहिए 8870 शौचालय

Fri, 30 Nov 2018 12:24 AM IST
kaushambi
kaushambi Updated Fri, 30 Nov 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। खुले में शौच मुक्त करने के लिए दोआबा के ग्रामीणों को 8870 शौचालयों की और आवश्यकता है। बेस लाइन सर्वे 2011 से छूटे हुए इन पात्रों के घर शौचालय निर्माण के लिए शासन की स्वीकृति भी मिल गई है। जिला पंचायत राज अधिकारी ने चिह्नित संबंधित सचिव और ग्राम प्रधानों को पात्रों के घर शौचालय बनवाने का निर्देश दे दिया है।
विज्ञापन


   स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में शौचालय निर्माण के लिए बेस लाइन सर्वे कराया गया था। सर्वे के दौरान 8870 परिवारों के नाम छूट गए थे। बेसलाइन सर्वे की रिपोर्ट के मुताबिक जिले के एक लाख 82 हजार 537 पात्र परिवारों के घरों में शौचालय निर्माण कराया गया। इसके बाद 30 सितंबर 2018 को जिले को पूर्ण रूप से खुले में शौच से मुक्त घोषित कर दिया गया। ओडीएफ होने के बाद भी जिले में खुले में शौच जाना बंद नहीं हुआ तो हकीकत खंगालने के लिए जांच कराई गई।
विज्ञापन


जांच रिपोर्ट में पाया गया कि 8870 परिवार ऐसे पात्र है जो बेस लाइन सर्वे की सूची से बाहर होने के कारण उन्हें शौचालय का लाभ नहीं मिल सका। रिपोर्ट शासन को प्रेषित की गई तो सभी के घर शौचालय बनवाने का फरमान जारी हो गया। डीपीआरओ गोपाल जी ओझा ने एडीओ पंचायतों को निर्देशित किया कि पात्रों के घर शौचालय निर्माण कराना शुरू कर दें, योजना की रकम जल्द ही उनके खाते में पहुंच जाएगी। डीपीआरओ का निर्देश मिलते ही संबधित एडीओ पंचायत व सेक्रेटरी पात्रों के घर शौचालय निर्माण के लिए गड्ढा खुदाई शुरू करा दिए हैं। माना जा रहा है कि बचे हुए पात्रों के घर शौचालय निर्माण होने के बाद जिला पूर्ण रूप से खुले में शौच से मुक्त हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed