फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   District hospital gets four ventilators

जिला अस्पताल को मिले चार वेंटिलेटर

Sat, 30 May 2020 12:27 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
District hospital gets four ventilators
District hospital gets four ventilators - फोटो : KAUSHAMBI
जिला अस्पताल को मिले चार वेंटिलेटर
विज्ञापन

सुविधा: दो चिकित्सकों समेत अन्य स्टाफ को मशीन चलाने के लिए किया गया प्रशिक्षित
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। कोविड-19 को लेकर शासन ने जिला अस्पताल में चार नए वेंटिलेटर की सुविधा प्रदान की है। जरूर पड़ने पर मरीज को वेंटिलेटर पर रख दिया जाएगा। इसके लिए जिला अस्पताल के दो चिकित्सक व अन्य स्टाफ को मशीन संचालन के लिए प्रशिक्षित किया गया है।

जिला संयुक्त अस्पताल में अभी तक दो वेंटिलेटर थे। गंभीर मामलों में ही इन वेंटिलेटर का इस्तेमाल किया जाता था। पिछले दिनों कोरोना वायरस के कारण जिले में संक्त्रस्मित मरीजों की संख्या बढ़ी। ऐसे में माना गया कि अगर मरीज को सांस लेने में दिक्कत हुई तो अस्पताल प्रशासन के पास वेंटिलेटर की सुविधा नहीं है। मरीज भी लगातार बढ़े थे। ऐसे में शासन के निर्देश पर स्वास्थ विभाग ने चार नए वेंटिलेटर जिला अस्पताल में दिए हैं। ये सारे वेंटिलेटर कोरोना वार्ड में रखे गए हैं। जिला अस्पताल में इन दिनों 18 संभावित कोरोना के मरीज रखे गए हैं। मरीजों का लक्षण देखने पर वह कोरोना संक्त्रस्मित लग रहे हैं। फिलहाल भर्ती लोगों की जांच रिपोर्ट नहीं आ सकी है। जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉण् दीपक सेठ बताते हैं कि अब जिले में ऐसा कोई भी संक्त्रस्मित नहीं मिलाए जिसे कृत्रिम सांस देने की जरूरत पड़ी हो। पिछले दिनों अचानक संक्त्रस्मितों की संख्या बढ़ने पर शासन ने वेंटिलेटर की व्यवस्था करने का निर्देश दिया था। इसे लेकर मुख्य चिकित्साधिकारी ने चार नए वेंटिलेटर खरीदकर जिला अस्पताल में रखवाया है। अब यहां कोरोना संक्त्रस्मित मरीजों का बेहतर इलाज हो सकेगा। मरीज की हालत बिगड़ने पर उसे वेंटिलेटर की सुविधा भी मिलेगी। इसके लिए अस्पताल के चिकित्सक डॉण्अखिलेश सिंह व टीबी मौर्या को मशीन चलाने के बाबत प्रशिक्षित किया जा चुका है। अस्पताल के अन्य स्टाफ को भी मशीन प्रशिक्षित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed