{"_id":"58961f314f1c1b4a40e834cb","slug":"disable-kaushambi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांगता को मात देंगे 104 दिव्यांग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांगता को मात देंगे 104 दिव्यांग
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Sun, 05 Feb 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
other
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पोलियो अटैक के चलते दिव्यांगता का दंश भुगत रहे 104 दिव्यांगों को जल्द ही इससे निजात मिल जाएगी। पोलियो करेक्टिव सर्जरी के लिए इनका चिह्नांकन कर सूची मुख्य चिकित्साधिकारी को भेज दी गई है। सर्जरी के लिए स्वास्थ्य विभाग ने 28 फरवरी की तारीख भी तय कर दी है।
जिले में पोलियो अटैक के चलते विकलांग हुए किशोर और युवा समाज की दौड़ में दिव्यांगता के चलते पीछे छूट रहे हैं। इसे देखते हुए शासन ने दिव्यांगों की पोलियो करेक्टिव सर्जरी कराकर ठीक कराने का निर्णय लिया है। इस क्रम में पिछले दिनों स्वास्थ्य विभाग दिव्यांगों का पंजीयन करने के लिए तीन तहसीलों में अलग-अलग तिथियों पर शिविर का आयोजन किया था। स्वास्थ्य विभाग के शिविर में एक भी पंजीयन नहीं होने से महकमे के जिम्मेदारों ने हाथ खड़े कर लिए थे। इसके बाद कमान जिला विकलांग कल्याण अधिकारी अजय सिंह ने संभाली। उन्होंने अपने सहयोगियों की मदद से जिले भर में 104 दिव्यांगों की सूची तैयार कराई।
आठ से 18 साल की उम्र वाले इन दिव्यांगों की सूची उन्होंने सीएमओ को भेज दी है। सूची मिलने के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने पोलियो करेक्टिव सर्जरी की न केवल पहल तेज कर दी है बल्कि सर्जरी के लिए 28 फरवरी की तारीख भी तय कर दी है। निर्धारित तिथि को सर्जरी के बाद 104 दिव्यांग समाज की दौड़ में शामिल होने के साथ-साथ आत्मनिर्भर होकर जीवन यापन कर सकेंगे।