फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Devotees sought the blessings of Goddess Kushmanda for longevity and excellent health.

Kaushambi News: मां कूष्मांडा से भक्तों ने मांगा दीर्घायु-उत्तम स्वास्थ्य का आशीर्वाद

Thu, 15 Oct 2026 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 15 Oct 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Devotees sought the blessings of Goddess Kushmanda for longevity and excellent health.
नवरात्र के चौथे दिन मां शीतला के दरबार में लगी भक्तों की लंबी कतार। संवाद
शारदीय नवरात्र के चौथे दिन बुधवार को कड़ाधाम स्थित मां शीतला के दरबार में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने माथा टेका। भक्तों ने मां दुर्गा के चतुर्थ स्वरूप मां कूष्मांडा की आराधना कर अजेय रहने, दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य का आशीर्वाद मांगा।
विज्ञापन

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जब चारों ओर अंधकार छाया हुआ था, तब मां कूष्मांडा ने अपनी मंद मुस्कान से सृष्टि की रचना की थी। इसी कारण उन्हें आदिशक्ति और सृष्टि की सृजनकर्ता माना जाता है। मां की आठ भुजाएं हैं, उनके हाथों में कमंडल, धनुष, बाण, कमल, अमृत कलश, चक्र और गदा सहित सिद्धि प्रदान करने वाली माला सुशोभित रहती है। मान्यता है कि मां के अमृत कलश से भक्तों को दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य का आशीर्वाद मिलता है।
विज्ञापन

---इनसेट---
लाल फूल और कुम्हड़े का लगाया भोग
श्रद्धालुओं ने मां को कुमकुम, अक्षत, मौली, लाल फूल और अन्य पूजन सामग्री अर्पित की। मां को सफेद कुम्हड़ा चढ़ाने की भी परंपरा है। भक्तों ने हलवा, मालपुआ और मीठे दही का भोग लगाकर सुख-शांति की कामना की। मंदिर में भीड़ को देखते हुए कड़ाधाम थानाध्यक्ष महेश सिंह पुलिस बल के साथ मेला क्षेत्र का निरीक्षण करते रहे। सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी मुस्तैद रहे।

नवरात्र के चौथे दिन मां शीतला के दरबार में लगी भक्तों की लंबी कतार। संवाद

नवरात्र के चौथे दिन मां शीतला के दरबार में लगी भक्तों की लंबी कतार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed