फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Devotees paid obeisance at Maa Sheetla Dham.

Kaushambi News: मां शीतला धाम में श्रद्धालुओं ने टेका माथा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Devotees paid obeisance at Maa Sheetla Dham.
आषाढ़ मेला के दूसरे दिन मां शीतला के दरबार में उमड़ा भक्तों का जन  सैलाब। संवाद
51 शक्तिपीठ मां शीतला धाम में चल रहे आषाढ़ मेले के दूसरे दिन सोमवार को हजारों श्रद्धालुओं ने मैया के दर्शन किए। भोर से ही श्रद्धालु कड़ा के विभिन्न घाटों पर स्नान करने के लिए पहुंचे। हाथों में नारियल, चुनरी, माला, प्रसाद, फूल, निशान व पालना लेकर जय माता दी के जयकारे लगाए। कतार में लगकर मां शीतला के दर्शन किए।
विज्ञापन

सोमवार होने के कारण श्रद्धालुओं की संख्या में काफी वृद्धि रही। मंदिर प्रबंध समिति और पुलिस प्रशासन को व्यवस्था बनाए रखने में अतिरिक्त मशक्कत करनी पड़ी। मिर्जापुर, भदोही समेत आसपास के जनपदों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु धाम पहुंचे।
विज्ञापन

मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष आत्म प्रकाश पांडा ने बताया कि श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए। मंगलवार को सप्तमी तिथि होने के कारण संख्या और अधिक रहने की संभावना है। इसे देखते हुए व्यवस्थाएं और सुदृढ़ की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, कड़ा धाम थाना प्रभारी विनीत सिंह ने बताया कि पूरे मेला क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed