{"_id":"6161e9b38ebc3e42667ed7bd","slug":"devotees-gathered-to-worship-the-chandraghanta-form-of-mother-kaushambi-news-ald3178236132","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां के चंद्रघंटा स्वरूप की पूजा को उमड़े भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां के चंद्रघंटा स्वरूप की पूजा को उमड़े भक्त
विज्ञापन
Devotees gathered to worship the Chandraghanta form of mother
- फोटो : KAUSHAMBI
शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन भी देवी मंदिर व पूजा पंडाल गुलजार रहे। नौ दिन का व्रत रखने वाले भक्तों ने भोर में स्नान कर घरों में स्थापित कलश के सामने बैठकर दुर्गा सप्तशती का पाठ किया। मंदिरों में भी दुर्गा चालीसा व सप्तशती का पाठ हुआ। शाम को पूजा पंडालों में निर्धारित समय पर आरती में भक्तों की भारी भीड़ शामिल हुई।
इसके बाद देर रात तक भक्तिगीतों का कार्यक्रम चलता रहा।
शनिवार को शारदीय नवरात्र का तीसरा दिन था।
इस दिन मां के चंद्रघंटा स्वरूप की पूजा होती है। मंदिरों में मां के इसी स्वरूप का दर्शन पूजन करने के लिए भक्तों की भीड़ भोर से जुट रही। भक्तों के हवन-पूजन से वातावरण भक्तिमय रहा। दूसरी ओर पूजा पंडालों में भी सुबह से पूजन-अर्चन करने के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ी।
दोपहर को पंडालों में देवी पूजन के लिए कतार लगी रही। शाम को आरती में शामिल होने के लिए मोहल्ले के लोग पूजा पंडाल पहुंचे। आरती के बाद आयोजक मंडल की ओर से प्रसाद का वितरण किया गया। इसके बाद देर रात तक महिलाओं व गंवई लोक कलाकारों द्वारा देवी गीत प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन
शक्तिपीठ कड़ा स्थित मां शीतला की दरबार में माथा टेकने के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। यहां दूरदराज से आए भक्तों को घंटों लाइन में लगने के बाद ही महज पल भर के लिए मां का दीदार हो सका। मंझनपुर स्थित दुर्गा मंदिर, पश्चिमशरीरा के झारखंडी माता, सरायअकिल, करारी कस्बा स्थित देवी मंदिरों में भी भक्तों की भीड़ लगी रही।

Devotees gathered to worship the Chandraghanta form of mother- फोटो : KAUSHAMBI