फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Deviganj market stalled supply from 10 days

देवीगंज बाजार की 10 दिनों से बिजली आपूर्ति ठप

Sun, 01 Feb 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी Updated Sun, 01 Feb 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
 ट्रांसफार्मर फुंकने से देवीगंज बाजार की करीब 10 दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है। इससे लोगों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि ट्रांसफार्मर फुंकने की जानकारी कमालपुर उपकेन्द्र के अवर अभियंता के साथ ही विभाग के अन्य अधिकारियों को दी जा चुकी है। इसके बाद भी ट्रांसफार्मर बदला नहीं जा रहा है। इससे लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन


बिजली उपकेंद्र कमालपुर से देवीगंज बाजार को बिजली आपूर्ति की जाती है। इसके लिए बाजार में 63 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया है। बाजार के रहने वाले प्रेमचंद्र, संजय कुमार, निजामउद्दीन, पुष्पराज, रामचंद्र, मुमताज अहमद आदि ने बताया कि ट्रांसफार्मर 20 जनवरी की रात जल गया था।
विज्ञापन


तभी से बाजार की बिजली आपूर्ति ठप है। इससे व्यापारियों के साथ ही बाजार में रहने वालों को रात अंधेरे में गुजारनी पड़ रही है। कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। बिजली आपूर्ति ठप होने से बाजार में पेयजल की सप्लाई भी प्रभावित हो रही है। लोगों को पानी संकट का भी सामना करना पड़ रहा है। लोग घर से दूर हैंडपंपों से पानी भरकर लाने को मजबूर हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत बोर्ड की परीक्षा की तैयारी में जुटे छात्र-छात्राओं को हो रही है। बता दें कि इस बार हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा 17 फरवरी से ही शुरू हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रांसफार्मर फुंकने के कारण 10 दिन से बत्ती गुल होने से परीक्षा की तैयारी पर विपरीत असर पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि ट्रांसफार्मर फुंकने की जानकारी दूसरे दिन ही यानी 21 जनवरी की सुबह ही उपकेंद्र के अवर अभियंता को दी गई थी। साथ ही एसडीओ, एक्सईएन को भी दिक्कतों से अवगत करा दिया गया था। इसके बाद भी अब तक ट्रांसफार्मर बदला नहीं जा सका है। इस संदर्भ में जेई रामगोपाल ने बताया कि स्टोर में ट्रांसफार्मर की किल्लत से दिक्कत है। प्रयास किया जा रहा है कि ट्रांसफार्मर जल्द बदल दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed