फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   dev deepawali

कार्तिक पूर्णिमा: हजारों ने लगाई गंगा में डुबकी

Mon, 14 Nov 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Mon, 14 Nov 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
dev deepawali
other
स्नानपर्व कार्तिक पूर्णिमा पर सोमवार को कड़ा समेत जिले के सभी गंगाघाटों पर स्नानार्थियों ने डुबकी लगाकर पुण्य कमाया। वहीं कड़ा के कुबरी घाट में स्नान करने वालों ने माता शीतला के दरबार में भी हाजिरी लगाई। पूजा करके परिवार के लोगों की सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन


   कार्तिक पूर्णिमा पर गंगास्नान करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। पुरातन से चली आ रही इस धार्मिक मान्यता का निर्वहन करते हुए सोमवार को हर-हर गंगे करते हुए जिलेभर के घाटों पर हजारों लोगों ने डुबकी लगाई। कौशाम्बी के कालेश्वर, कड़ा, कुबरी, शहजादपुर, संदीपन समेत सभी घाटों पर भोर में चार बजे से ही स्नान का सिलसिला शुरू हो गया था, जो देर शाम तक चलता रहा। सुबह ठंडक के कारण हालांकि घाटों पर स्नानार्थियों की भीड़ कम थी, लेकिन धूप निकलते ही नहाने वालों की भीड़ बढ़ती गई।
विज्ञापन


दोपहर में तो सभी घाटों पर हर-हर गंगे करते डुबकी लगाने वालों की भीड़ ही दिख रही थी। इस दौरान सबसे ज्यादा भीड़ कुबरी गंगाघाट पर थी। जहां कौशाम्बी के अतिरिक्त आसपास के कई जिलों से भी स्नानार्थियों ने आकर डुबकी लगाई। मां गंगा की पूजा-अर्चना की। साथ ही गंगा नहाने के बाद लोगों ने सिद्ध पीठ मां शीतला के दरबार में पहुंचकर हाजिरी भी लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed