{"_id":"5dc1c8278ebc3e5ae81ad28f","slug":"dengue-infested-child-died-kaushambi-news-ald2593832148","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू से पीड़ित बालक की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू से पीड़ित बालक की गई जान
विज्ञापन
Dengue infested child died
- फोटो : KAUSHAMBI
डेंगू से पीड़ित बालक की गई जान
प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में परिजन करा रहे थे इलाज
संवाद न्यूज एजेंसी
सरायअकिल। कस्बे के बुद्धपुरी मोहल्ले में मंगलवार को बुखार से पीड़ित कक्षा तीन के एक छात्र की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। घरवाले बच्चे का इलाज प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में करा रहे थे। परिजनों के मुताबिक चिकित्सकों ने डेंगू होने की पुष्टि की है।
बुद्धपुरी मोहल्ला निवासी विनोद जायसवाल कुकर आदि की मरमम्मत का काम करते हैं। विनोद का बड़ा बेटा शुभ जायसवाल (12) टीआरएस इंटरनेशनल स्कूल सरायअकिल में कक्षा तीन का छात्र था। सोमवार को अचानक शुभ को बुखार आया तो घरवाले उसे इलाज के लिए कस्बे के चिकित्सक के पास ले गए। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद शुभ को प्रयागराज रेफर कर दिया। प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में शुभ को भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। दावा किया जा रहा है कि चिकित्सकों ने डेंगू होने की पुष्टि की है। इलाज के दौरान ही मंगलवार सुबह शुभ की मौत हो गई। इससे पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया। शुभ दो भाइयों में बड़ा था। शुभ की मौत से उसकी मां सोनी जायसवाल की हालत बिगड़ जा रही थी। दोपहर बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।