फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Dengu death

डेंगू से दो की मौत, परिजनों में कोहराम

Thu, 10 Nov 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Thu, 10 Nov 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
Dengu death
other
 जिले के दो अलग-अलग गांवों में डेंगू से पीड़ित महिला और बालक की मौत हो गई। मौत से दोनो के परिजनों में कोहराम मच गया। बीमारी से मौत की जानकारी अन्य पीड़ितों और उनके परिजनों को हुई तो हड़कंप मच गया। मामले में महकमे के जिम्मेदार जानकारी से ही इनकार कर रहे हैं।
विज्ञापन


   जिले में डेंगू का डंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। सीएचसी कनैली के नैनुआ गांव की रहने वाली फातिमा बीवी (57) पत्नी वजीर अब्बास सप्ताह भर से डेंगू के चपेट में थीं। हालत बिगड़ने पर सात नवंबर को उन्हें एसआरएन में भर्ती कराया गया। बुधवार की भोर पीड़िता ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। दूसरा मामला सीएचसी सिराथू के मधवामई गांव का है। यहां के आदित्य (08) पुत्र बनवारी लाल डेंगू से पीड़ित था। उसका इलाज इलाहाबाद के एक निजी चिकित्सालय में चल रहा था।
विज्ञापन


बुधवार की भोर आदित्य भी बीमारी से लड़ते हुए जिंदगी की जंग हार गया। घटना की जानकारी मृतकों के परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। बीमारी से मौत की खबर डेंगू पीड़ित अन्य लोगों को हुई तो उनमें हड़कंप मच गया है। उधर महकमे के जिम्मेदार हैं कि वह फैल रही बीमारी और हो रही मौतों को लेकर तनिक भी संजीदा नहीं है। सीएचसी कनैली के अधीक्षक डॉ. आशीष गुप्ता ने तो किसी की मौत होने की जानकारी से ही इंकार कर दिया। उधर डेंगू से लगातार हो रही मौतों से जिले में दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सप्ताह भर बाद भी करारी नहीं पहुंची टीम
 नगर पंचायत करारी के अंसारगंज मोहल्ले में सप्ताह भर से डेंगू फैला हुआ है। दर्जनभर लोग अलग-अलग अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती हैं। मामले की जानकारी कस्बे के लोगों ने मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एसके उपाध्याय को उनके मोबाइल पर कई बार दी। इसके बावजूद कस्बे में चिकित्सकों की टीम नहीं पहुंच सकी। इसे लेकर कस्बे के लोगों में महकमे के जिम्मेदारों के प्रति नाराजगी है।


डीपीआरओ की हालत में हुआ सुधार
 डीपीआरओ कमल किशोर को कई दिनों से बुखार आ रहा था। उनकी प्लेटलेट्स घट गई थी। डेंगू की चपेट में होने के कारण उन्हें इलाज के लिए इलाहाबाद के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। जांच में डेंगू के लक्षण मिलने से विकास भवन में हड़कंप मच गया । उनके स्वास्थ्य का हाल जानने के लिए विकास भवन के कई अधिकारी अस्पताल पहुंचे। विकास भवन के जिम्मेदारों की माने तो डीपीआरओ की हालत में काफी सुधार हो गया है। फिलहाल अभी वह अस्पताल में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed