Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Demanded dowry along with offering fake jewellery, marriage procession returned

Kaushambi News: नकली गहना चढ़ाने के साथ ही मांगा दहेज, लौटी बरात

Wed, 15 May 2024 05:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 15 May 2024 05:49 AM IST
विज्ञापन
Demanded dowry along with offering fake jewellery, marriage procession returned
चरवा इलाके के एक गांव में पखवाड़े भर पहले आई बारात में दूल्हा व उसके पिता ने नकली गहना चढ़ाने के साथ ही अतिरिक्त दहेज की मांग कर दी। इसे लेकर हुए विवाद के बाद बिना शादी किए ही बाराती लौट गए। मामले में एसपी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी दूल्हा व उसके पिता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

चरवा क्षेत्र के एक गांव की युवती की शादी पइंसा इलाके में तय हुई थी। दोनों परिवार के बीच सगाई व गोद भराई की रस्म अदायगी के बाद 22 अप्रैल को बारात भी आई। चढ़ाव में नकली जेवरात देते हुए ससुरालियों ने अतिरिक्त दहेज की मांग कर दी। युवती के पिता ने असमर्थता जाहिर की तो ससुरालियों ने रिश्ता तोड़ दिया।
विज्ञापन

बिरादरी की पंचायत के बाद भी बात नहीं बनी और बाराती बिन दुल्हन के ही वापस लौट गए। आरोप है कि तहरीर के बाद भी थाना पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो पीड़ित पिता ने शिकायत एसपी से की। एसपी के निर्देश पर चरवा पुलिस ने आरोपी दूल्हा व उसके पिता के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मारपीट के तीन मामलों में दंपती समेत आठ पर मुकदमा


नगर कोतवाली के बारातफारिक निवासी रमाकांत मौर्या ने बताया कि सोमवार को वह मंझनपुर बाजार से घर लौट रहा था। गांव के समीप स्थित ईंट भट्ठे के पास पहले से घात लगाकर बैठे पड़ोसी विपतचंद्र व लक्ष्मीचंद्र ने उसे रोकते हुए लाठी-डंडे से से पीट दिया। ग्रामीणों को देख हमलावर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया।



पड़ोसी ने की पिटाई, मुकदमा दर्ज

करारी कस्बे के आशेक नगर मोहल्ले की नाज बानो पत्नी मुख्तार को सोमवार की शाम मामूली बात को लेकर पडोसी मुस्कान ने चांद, शाहिद व इमरान के साथ मिलकर लाठी-डंडे से पीट दिया। नामजद मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं संदीपनघाट कोतवाली के पट्टीपरवेजाबाद निवासी मूलचंद्र ने बताया कि रविवार की शाम उसकी पत्नी मालती देवी घर में अकेली थी।
इसी दौरान पड़ोसी शिवकुमार ने अपनी पत्नी के साथ मिल मालती को पीट दिया। पुलिस ने पीड़ित पति की तहरीर पर आरोपी दंपती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। संवाद
----------------

चोरी की एफआईआर दर्ज

पंइसा कोतवाली के रमसहायपुर गांव में रविवार की रात चोरों ने बिट्टन देवी पत्नी बालमुकुंद के घर सेंध लगाकर नकदी-गहना समेत करीब पांच लाख रुपये की गृहस्थी पार कर दी थी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने सोमवार रात मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। एसओ जगदीश प्रसाद का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

-------------
60 लीटर शराब के साथ तीन गिरफ्तार

सरायअकिल पुलिस ने सोमवार रात अलग-अलग स्थानों से तीन लोगों को पकड़ कर 60 लीटर कच्ची शराब बरामद किया है। पकड़े गए लोगों में दुर्गा निवासी चंदूपुर, आशोक निवासी अंबारी व रोहित निवासी मल्हीपुर शामिल है।पुलिस के मुताबिक आरोपी काफी दिन से शराब बनाकर इलाके में बेचने का काम करते थे।


------------
अस्पताल परिसर से बाइक चोरी

सरायअकिल कोतवाली के चंदनापुर निवासी अमृत लाल सोमवार सुबह कस्बा स्थित अस्पताल गया था। परिसर के बाहर बाइक खड़ी करने के बाद भीतर चला गया। इसी दौरान चोरों ने बाइक पार कर दी। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बाइक चोर की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed