फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Death of a young man returning after buying a bike for Tilakotsav

तिलकोत्सव के लिए बाइक खरीदकर लौट रहे युवक की हादसे में मौत

Thu, 28 Apr 2022 07:15 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 07:15 PM IST
विज्ञापन
Death of a young man returning after buying a bike for Tilakotsav
सरायअकिल कोतवाली के कनैली कोठी के समीप बुधवार शाम बाइकों की टक्कर में जख्मी एक युवक ने दम तोड़ दिया। युवक अपनी इकलौती बहन को उपहार में देने के लिए बाइक खरीदकर घर लौट रहा था। परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

कौशाम्बी कोतवाली के झड़िया का पूरा निवासी मुरली किसानी करते हैं। मुरली के दो बेटे व एक बेटी है। मुरली की इकलौती बेटी गुड़िया की शादी तय है। बृहस्पतिवार को तिलकोत्सव था।
विज्ञापन

मुरली इकलौती बेटी को तिलक में बाइक भेंट करना चाहता था। इसी वजह से बुधवार को उसका छोटा बेटा मानू (20) बाइक खरीदने सरायअकिल गया। बाइक खरीदने के बाद मानू वापस घर लौट रहा था, तभी कनैली कोठी के समीप सामने से आए दूसरे बाइक सवार से टक्कर हो गई। हादसे में मानू को गंभीर चोट आई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मानू को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की सूचना पर परिवार के लोग भी आ गए। चिकित्सकों ने मानू की हालत नाजुक देख प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया। जहां देर रात उसकी मौत हो गई। घटना से शादी वाले घर में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। तिलक का कार्यक्रम भी स्थगित कर दिया गया है।

तीन मई को होनी थी मानू की शादी
मानू की भी शादी तीन मई को थी। इससे पहले मुरली इकलौती बेटी गुड़िया का हाथ पीला करना चाहते थे, लेकिन कुदरत को कुछ और ही मंजूर था। एक हादसे ने पूरे परिवार की खुशियां छीन ली। मानू की मौत से जहां उसकी शादी का सपना टूटा, वहीं दुल्हन बनने जा रही उसकी इकलौती बहन की शादी भी टाल दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed