फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Deadly attack on doctor and staff in district hospital

जिला अस्पताल में चिकित्सक व स्टाफ पर जानलेवा हमला

Tue, 09 Mar 2021 12:38 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
Deadly attack on doctor and staff in district hospital
Deadly attack on doctor and staff in district hospital - फोटो : KAUSHAMBI
जिला अस्पताल के न्यू सिक वार्न यूनिट (एसएनसीयू) वार्ड में नियुक्त चिकित्सक पर सोमवार सुबह दो लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। बीचबचाव करने पहुंचे स्टाफ को भी आरोपियों ने पीटा।
विज्ञापन

शोरगुल सुन अस्पताल का अन्य स्टाफ व तीमारदार दौड़े तो हमलावर चिकित्सक को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। घटना के विरोध में दोपहर 12 बजे के बाद सभी चिकित्सकों ने ओपीडी बंद कर दी। चिकित्सक की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के एसएनसीयू में संविदा पर कार्यरत डॉ. निखिल धवन की ड्यूटी है। रोज की तरह सोमवार सुबह भी वह वार्ड में भर्ती बच्चों की देखरेख कर रहे थे। करीब 12 बजे दो लोग एक आशा कार्यकर्ता के साथ वार्ड में पहुंचे और चिकित्सक से मारपीट करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच स्टाफ नर्स आनंद प्रकाश, मीनाक्षी व गार्ड बृजेश कुमार ने बीचबचाव किया तो उनके साथ भी मारपीट की गई। इस बीच शोरगुल होने पर अस्पताल के अन्य स्टाफ व तीमारदार दौड़े तो हमलावार चिकित्सक को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले।
घटना के विरोध में अस्पताल कर्मियों में रोष है। चिकित्सकों ने सुबह 12 बजे के बाद से ओपीडी ठप कर घटना का विरोध जताया। मामले में सीएमएस डॉ. दीपक सेठ की सूचना पर मंझनपुर कोतवाली के इंस्पेक्टर मनीष पांडेय फोर्स के साथ पहुंचे। उन्होंने चिकित्सक से तहरीर ली है। इंस्पेक्टर का कहना है कि चिकित्सक ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी है। मामले की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
बंद था अस्पताल का सीसीटीवी कैमरा
चिकित्सक पर हमला करने वालों का पता लगाने के लिए पुलिस ने जब वार्ड में लगे सीसीटीवी कैमरे की पड़ताल की। अस्पताल के स्टाफ ने बताया कि उन्हें जानकारी ही नहीं थी कि कैमरे कब से बंद हैं। ऐसे में अस्पताल कर्मियों की लापरवाही के कारण हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी।

आज बनेगी आंदोलन की रणनीति
जिला अस्पताल चिकित्सक पर हुए हमले का मामला तूल पकड़ सकता है। अस्पताल का सारा स्टाफ सोमवार सुबह ओपीडी ठप करके चला गया। इसके बाद मंगलवार को चिकित्सकों ने बैठक कर आगे की रणनीति तैयार करने की योजना बनाई है। चिकित्सकों की मांग है कि आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए।

Deadly attack on doctor and staff in district hospital

Deadly attack on doctor and staff in district hospital- फोटो : KAUSHAMBI

Deadly attack on doctor and staff in district hospital

Deadly attack on doctor and staff in district hospital- फोटो : KAUSHAMBI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed