{"_id":"628264dd46b0512d7c0da368","slug":"dead-body-thrown-after-killing-a-young-man-near-siholi-toll-plaza-kaushambi-news-ald3331238148","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिहोली टोल प्लाजा को पास युवक की हत्या कर फेंका शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिहोली टोल प्लाजा को पास युवक की हत्या कर फेंका शव
विज्ञापन
कोखराज कोतवाली के सिहोरी टोल प्लाजा के पास सोमवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी है। कातिलों ने उसके सिर पर धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतारने के बाद शिनाख्त मिटाने के लिए चेहरे को तेजाब डालकर जला डाला था। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का काफी प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। दोपहर बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
सिहोरी टोल प्लाजा के पास सोमवार सुबह राहगीरो ने एक 40 वर्षीय व्यक्ति का शव देखा। मृतक के सिर पर चोट के निशान थे। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पुलिस तत्काल पहुंची। इंस्पेक्टर गणेश प्रसाद सिंह ने बताता मृतक नीले रंग की जींस, लाल रंग की बनियान व हल्के गुलाबी रंग की शर्ट पहने था। मृतक के मुंह पर सिर पर चोट के निशान थे। माना।
कपड़ों की तलाशी की दौरान उसके पास से कुछ ऐसा नहीं मिला, जिससे शव की पहचान हो सके। उधर, चर्चा रही कि मृतक का चेहरा काला पड़ा था। इससे अनुमान लगाया गया कि शव की पहचान बिगाड़ने के लिए चेहरे पर तेजाब डाला गया था। इंस्पेक्टर का कहना था कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। टोल प्लाजा सहित आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज ली जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रतापगढ़ की घटना से जुड़े हो सकते हैं तार
कोखराज कोतवाली के सिहोरी टोल प्लाजा के समीप मिले युवक की लाश व प्रतापगढ़ जिले के कुंड़ा व हथिगवां कोतवाली बार्डर में मिली युवती के शव का आपस में कनेक्शन हो सकता है। कोखराज पुलिस ने शव मिलने के बाद शिनाख्त कराने के लिए जब पड़ोसी जिलों से संपर्क किया तो उसे यह जानकारी मिली। अब पुलिस इसी दिशा में आगे बढ़ रही है।
सोमवार सुबह सिहोरी टोल प्लाजा के पास एक युवक का शव मिलने के बाद मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर गणेश प्रसाद सिंह ने लाश की पहचान कराने का काफी प्रयास किया। सफलता नहीं मिलने पर उन्होंने पड़ोसी जनपदोें की पुलिस से संपर्क साधा। इस दौरान पता चला कि प्रतापगढ़ जिले के कुंडा व हथिगवां कोतवाली के बार्डर पर एक युवती का शव मिला है। जिसकी पहचान नहीं हो सकी है।
इससे कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों की हत्या एक साथ की गई होगी। इसके बाद कातिलों ने शव को अलग-अलग स्थान पर लाकर फेंक दिया। इंस्पेक्टर के मुताबिक प्रतापगढ़ पुलिस के सहयोग से जल्द ही घटना के खुलासे का प्रयास किया जा रहा है।