फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Dead body of young man found hanging on a tree three days before sister's wedding

Kaushambi News: बहन की शादी से तीन दिन पहले पेड़ पर लटका मिला युवक का शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
Dead body of young man found hanging on a tree three days before sister's wedding
महेवाघाट कोतवाली के बाबा का पुरवा मजरा अंधावां गांव में रविवार भोर एक युवक का शव अमरूद के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

बाबा का पूरा मजरा अंधावां निवासी राजा सरोज के तीन बेटे और तीन बेटियां हैं। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। वह दिल्ली में रहती है। राजा का 22 वर्षीय बेटा मनीष सरोज भी दिल्ली में बहन के घर रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। वहीं, तीसरे नंबर की बेटी अपने ननिहाल में रहती है।ननिहाल में रह रही बेटी की तीन दिन बाद शादी है।
विज्ञापन

बहन की शादी में शामिल होने के लिए मनीष हफ्ते भर पहले ही घर आया था। शनिवार रात किसी बात को लेकर घर वालों से उसका विवाद हो गया। इससे नाराज होकर उसने घर में जमकर तोड़फोड़ की। इस पर घरवालों ने उसे बाहर निकालकर दरवाजा बंद कर लिया। उसके बाद वह बस्ती के बाहर स्थित बाग पहुंचा और अमरूद के पेड़ में रस्सी के सहारे फंदे से लटक कर जान दे दी। रविवार भोर परिजनों ने शव को उतारकर पुलिस को सूचना दिए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ कौशाम्बी अभिषेक सिंह ने बताया कि स्थानीय पुलिस ने बीमारी से युवक के मौत की जानकारी दी है। फांसी लगाकर जान देने की जानकारी नहीं है। फिर भी मामले की जांच कराई जाएगी। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed