फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Dead body of retired Airforce personnel missing from home was found on the roadside

घर से लापता सेवानिवृत्त एयरफोर्स कर्मी का सड़क किनारे मिला शव

Fri, 29 Apr 2022 01:51 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Dead body of retired Airforce personnel missing from home was found on the roadside
पूरामुफ्ती के बम्हरौली पुलिस चौकी के पास बृहस्पतिवार सुबह एक व्यक्ति का सड़क किनारे शव मिला। शव की शिनाख्त प्रयागराज के झलवा निवासी सेवानिवृत्त एयरफोर्स कर्मी के रूप में हुई। घटना की जानकारी पर पहुंचे परिवार के लोग हादसे की आशंका जाहिर कर रहे हैं। परिजनों के मुताबिक मृतक का दिमागी संतुलन ठीक नहीं रहता था और वह पिछले चार दिनों से लापता था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

प्रयागराज के धूमनगंज कोतवाली के शुक्ला लॉज झलवा निवासी शशिकांत प्रसाद (62) एयर फोर्स से सेवानिवृत्त थे। वह पिछले चार दिन से लापता थे। बृहस्पतिवार सुबह उनका शव बम्हरौली पुलिस चौकी के पास सड़क किनारे मिला।
विज्ञापन

परिवार के लोगों ने बताया शशिकांत के गायब होने के बाद उन्होंने धूमनगंज में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। वह लोग अपने स्तर पर भी खोजबीन कर रहे थे। शशिकांत की इन दिनों दिमागी हालत ठीक नहीं रहती थी। इंस्पेक्टर उपेंद्र प्रताप सिंह का कहना है प्रथम दृष्टया मौत हादसे के कारण हुई लग रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed