{"_id":"68b5f84ea12a0552450bbe13","slug":"customer-service-center-operator-accused-of-withdrawing-two-lakh-rupees-kaushambi-news-c-261-1-kmb1004-129714-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: ग्राहक सेवा केंद्र संचालक पर दो लाख रुपये निकालने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: ग्राहक सेवा केंद्र संचालक पर दो लाख रुपये निकालने का आरोप
Tue, 02 Sep 2025 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Tue, 02 Sep 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली के चौराडीह गांव के ग्राहक सेवा केंद्र संचालक पर महिला ने खाते में आई दैवीय आपदा की रकम धोखे से निकालकर हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने सोमवार को सीओ से शिकायत कर आरोपी संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
सुधवर गांव की सावित्री देवी ने बताया कि उसके पति तुलसी की कई वर्ष पहले मौत हो चुकी है। वह अपने बेटे अंकित के साथ रहती थी। वर्ष 2021 में सर्पदंश से बेटे की भी मौत हो गई थी। बेटे के मृत्यु पर चौराडीह गांव के बैंक ऑफ बड़ौदा खाते में दैवीय आपदा के तहत चार लाख रुपये सहायता राशि आई थी।
इसके बाद वह कई बार चौराडीह स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा से संबंधित ग्राहक सेवा केंद्र संचालक के पास रुपये निकालने आई थी। आरोप है कि संचालक अंगूठा लगवाने के बाद सर्वर डाउन होने का बहना बताकर उसे लौटा देता था। इस दौरान उसने कई बार में दो लाख पांच सौ रुपये निकाल लिया।
विज्ञापन
काफी दिनों के बाद बैंक में पासबुक प्रिंट करवाने पर रुपये निकलने की जानकारी मिली, तो उसके होश उड़ गए। बदहवास हालत में वह ग्राहक संचालक के पास पहुंची और रुपये के बारे में पूछताछ की।
इस दौरान संचालक ने गलती स्वीकार कर रुपये लौटाने का झांसा दिया। आरोप है कि रुपये मांगने पर वह गालीगलौज कर भगा देता है। सोमवार को पीड़िता ने सीओ से शिकायत कर आरोपी ग्राहक संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सीओ अभिषेक सिंह ने पीड़िता को मामले की जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया है।