{"_id":"f5b0b8a4fb47e7cd6c4ab5a08c8ed9f4","slug":"current-death-of-cattle-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से मवेशी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट से मवेशी की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
Updated Wed, 27 May 2015 01:07 AM IST
विज्ञापन
अजुहा (ब्यूरो)। कस्बे के अंबेडकर नगर मोहल्ले में मंगलवार सुबह करंट की चपेट में आने से एक मवेशी की मौत हो गई। लोगों ने आपूर्ति ठप कराते हुए मवेशी को बाहर निकाला। बता दें कि कस्बे के वार्ड नंबर दो अंबेडकर नगर में सप्ताह भर पहले हाईटेंशन तार क्षतिग्रस्त हो गया था। तार को दुरुस्त नहीं कराया जा सका। मंगलवार सुबह मोहल्ले का सुनील कुमार पुत्र बबली मौर्या अपनी भैंस पेड़ के नीचे बांधने जा रहा था। इसी दौरान टूटकर गिरे तार से भैंस छू गई। बताया जाता है कि तार में करंट था। इसकी चपेट में आने से मवेशी की मौत हो गई। युवक बाल-बाल बच गया। लोगों का आरोप है कि बिजली विभाग के अफसरों की लापरवाही के कारण हादसा हुआ है।
विज्ञापन