फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crome in kaushambi ps area

प्रेमी की पिटाई पर कुएं में कूदी किशोरी, मौत

Mon, 30 Jul 2018 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Mon, 30 Jul 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
कौशाम्बी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रविवार शाम प्रेमी की पिटाई से आहत एक किशोरी कुएं में कूद गई। पुलिस ने प्रेमी युगल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जाता है कि लड़की की मौत हो गई है।
विज्ञापन


कौशाम्बी क्षेत्र की एक लड़की कक्षा नौ की छात्रा है। बीमार होने से उसकी मां सरायअकिल स्थित अस्पताल में भर्ती है। घर सूना होने का फायदा उठाकर रविवार शाम किशोरी ने चरवा इलाके में रहने वाले अपने प्रेमी को बुला लिया। दादी ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देखकर पिटाई कर दी। इसके बाद ग्रामीणों ने भी युवक की पिटाई की। इससे क्षुब्ध किशोरी कुएं में कूद गई। यह देख परिजन और गांव वाले सहम गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने किशोरी को कुएं से निकालने के बाद बारा सीएचसी मेें भर्ती कराया। पिटाई से घायल युवक को भी इसी अस्पताल में दाखिल कराया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताते हैं कि इलाज के दौरान किशोरी की मौत हो गई। कौशाम्बी इंस्पेक्टर उमाशंकर यादव का कहना है कि फिलहाल किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने  पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed