{"_id":"5897781e4f1c1b3d63e80dbc","slug":"crimein-saraiakil-police-station-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक नहीं मिलने पर विवाहिता का कराया गर्भपात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक नहीं मिलने पर विवाहिता का कराया गर्भपात
कौशाम्बी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Feb 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरायअकिल थाना क्षेत्र के कटैया गांव की रहने वाली मोमिना बानो का निकाह करीब दो साल पहले महेवाघाट के मिरदहन का पुरवा गांव में शेरउद्दीन के साथ हुआ था। विवाहिता का आरोप है कि निकाह के कुछ दिन बीतने के बाद से ससुराल के लोग बाइक की मांग कर उसे प्रताड़ित करने लगे। पखवारे भर पहले उसकी बेरहमी से पिटाई कर गर्भपात करा दिया। हालत बिगड़ने पर मामले की जानकारी मायके वालों को हुई तो वह उसे नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया।
शनिवार को पिता के साथ महेवाघाट थाने पहुंची पीड़िता ने नामजद तहरीर पुलिस को दी। विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने शौहर शेरउद्दीन, ससुर गरीबउद्दीन, सास आविश, देवर वसीम, नसीम समेत नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। महेवाघाट एसओ राकेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपों की जांच की जा रही है।