फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Youth killed in a road accident

सड़क हादसे में युवक की मौत

Sat, 24 Jan 2015 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Sat, 24 Jan 2015 12:45 AM IST
विज्ञापन
बारा। सड़क हादसे में शुक्रवार की शाम इछना गांव के युवक दिनेशचंद्र (28) की मौत हो गई। वह एक अन्य युवक के साथ बाइक से ढेकहाई गांव गया था। लौटते समय जाठी गांव के समीप उसकी बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। हादसे में दो अन्य युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें नाजुक दशा में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के इछना गांव निवासी दिनेशचंद्र (28) शुक्रवार को एक अन्य युवक के साथ रिश्तेदार के घर कौशाम्बी कोतवाली क्षेत्र के ढेकहाई गांव आया था। शाम करीब सात बजे वह घर लौट रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जैसे ही उसकी बाइक जाठी मोड़ के समीप पहुंची। सामने से आ रही एक मोटर साइकिल से आमने-सामने की टक्कर हो गई। वाहनों की टक्कर इतनी जबरदस्त थी, कि दोनों बाइक में सवार तीनों युवक दूर जा गिरे। इससे दिनेश की तो मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसके साथ रहा युवक और दूसरी बाइक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


वाहनों की टक्कर की आवाज पर आसपास के ग्रामीण और राहगीर दौड़े। खून से लथपथ तीन युवकों को सड़क पर पड़ा देख लोगों के होश उड़ गए। गांववालों ने हादसे की जानकारी कौशाम्बी पुलिस के साथ ही एंबुलेंस को दी। हादसे की खबर पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा। साथ ही मृतक दिनेश के परिजनों को हादसे की जानकारी दी। मौत की खबर लगते ही घर-परिवार के लोग रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। उधर, अचेत होने के कारण दोनों  घायल युवकों का नाम-पता खबर लिखे जाने तक मिल नहीं सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed