फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   yamuna rever crime

चोरी से बालू खनन करने वाले कारोबारी पर एफआईआर

Tue, 01 Aug 2017 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Tue, 01 Aug 2017 01:54 AM IST
विज्ञापन
yamuna rever crime
क्राइम
यमुना नदी से बिना परमीशन बालू का खनन कराना व चोरी की बालू डंप करने वाले कारोबारी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। रविवार रात छापा मारने के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की।
विज्ञापन

कौशाम्बी थाना क्षेत्र के यमुना की तराई में बसे पाली निवासी इन्द्रजीत सिंह उर्फ मुन्ना सिंह चोरी से बालू निकालकर बेच रहा था। बगैर परमीशन वह अर्से से यमुना नदी से बालू का खनन करता चला आ रहा है। जिला प्रशासन की रोक के बाद भी वह अवैध तरीके से बालू निकाल रहा था।
विज्ञापन


रविवार रात यमुना नदी से बालू का खनन कर जा रहे ट्रैक्टर को पुलिस ने गांव के समीप से धर दबोचा। जांच पड़ताल के दौरान पता चला कि मुन्ना सिंह बालू की निकासी करा रहा है। इसके बाद कौशाम्बी कोतवाल राकेश चंद्र त्रिगुणायक ने इन्द्रजीत सिंह उर्फ मुन्ना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया कि मुन्ना  के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रहीं थी। प्रशासन को गुमराह करके बालू का अवैध कारोबार कर रहा था। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
खनन आफिस में कर चुका है तांडव
 कौशाम्बी के पाली गांव का मुन्ना सिंह खनिज आफिस में खुलेआम तांडव किया था। कर्मियों के विरोध करने पर मुन्ना ने तत्कालीन खनन अधिकारी को राइफल सटा दी थी। इसके बाद मौजूद अन्य लोगों ने किसी तरह मामला शांत कराया था। मुन्ना का तांडव तराई में भी होता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed