फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   women sucide with his son died

गर्भवती ने मासूूम संग खुद को किया आग के हवाले, मौत

Wed, 04 Apr 2018 12:52 AM IST
कौशाम्बी ब्यूरो
कौशाम्बी ब्यूरो Updated Wed, 04 Apr 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 पिपरी क्षेत्र के लोधौर गांव की एक गर्भवती महिला ने मंगलवार सुबह पति से झगड़े के बाद मासूम संग खुद को आग के हवाले कर लिया। हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गई। आग बुझाने में पति भी झुलस गया। बेटे की हालत भी चिंताजनक बनी हुई है। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया।

लोधौर गांव की रानी देवी (35) का मंगलवार सुबह किसी बात को लेकर पति राधेश्याम से झगड़ा हुआ। इसी के बाद तैश में आकर रानी ने डेढ़ वर्षीय बेटे इस्माइल संग मिट्टी का तेल छिड़ककर खुद को आग के हवाले कर लिया। चीखें सुन राधेश्याम मौके पर पहुंचा तो पत्नी और बेटे को आग की लपटों से घिरा देख उसके होश उड़ गए। आग बुझाने में राधेश्याम झुलस गया। शोर- शराबे के बीच जुटे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर किसी तरह आग बुझाई। हालांकि इससे पहले ही रानी की मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि उसके पेट में चार महीने का गर्भ था।
विज्ञापन


आग से झुलसे मासूम व राधेश्याम को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। मृतका के मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पिता श्यामलाल की तहरीर पर पुलिस ने पति देवर व जेठ समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले में पिपरी इंस्पेक्टर अर्जुन सिंह का कहना है कि झगड़े के बाद महिला ने आत्मघाती कदम उठाया है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed