फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   women killed in a road accident

हादसे में बाइक सवार महिला की मौत, भतीजा जख्मी

Tue, 28 Nov 2017 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Tue, 28 Nov 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
women killed in a road accident
 पूरामुफ्ती के फनगांव के समीप सोमवार रात तेज रफ्तार बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। हादसे में बाइक चला रहा किशोर जख्मी हो गया। घायल किशोर को अस्पताल में भर्ती कराते हुए पुलिस ने मृतक महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन


पिपरी के लोकीपुर गांव की प्यारी देवी (55) के पति स्व. हीरालाल की काफी पहले मौत हो चुकी है। वह अपने बेटों के साथ रहती थी। सोमवार को प्यारी देवी सेवढ़ा में रहने वाली अपनी बहन के बेटे विजय (12) के साथ बाइक से झलवा गई थी। रात को घर लौटते समय तकरीबन आठ बजे फनगांव के समीप सामने से आ रही तेज रफ्तार बस ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर लगते ही बाइक सवार दोनों लोग सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए।
विज्ञापन


हादसा देख स्थानीय लोग दौड़ पड़े। पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी गई। इमरजेंसी वाहन पहुंचने से पहले ही महिला की मौत हो गई। परिजनों को खबर करते हुए पुलिस ने घायल किशोर को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया। उधर, हादसे के बाद चालक बस समेत फरार हो गया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस आरोपी चालक की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed