फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   women death in kaushambi

संदिग्ध दशा में विवाहिता की मौत

Mon, 17 Jul 2017 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Mon, 17 Jul 2017 01:42 AM IST
विज्ञापन
women death in kaushambi
क्राइम
पइंसा थाना क्षेत्र के मोंगरी कड़ा गांव में शनिवार रात एक विवाहिता की संदिग्ध दशा में मौत हो गई। ससुराल वालों का कहना है कि विवाहिता की मौत सर्प दंश से हुई जब कि मायके वाले हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस ने शव कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। विवाहिता की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन


फतेहपुर के खखरेरू गांव की रामा देवी (24) पुत्री रघुराज की शादी दो साल पहले पंइसा के माेंगरी कड़ा गांव में खुद्दीलाल से हुई थी। शनिवार रात रामा देवी की संदिग्ध दशा में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शनिवार रात सर्पदंश से विवाहिता की मौत हो गई। रविवार सुबह मायके वाले बेटी की ससुराल पहुंचे। मृतका के पिता रघुराज ने हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विवाहिता की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। एसओ पइंसा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed