{"_id":"59d696314f1c1bcb538b6019","slug":"women-burn-kaushambi-crime","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध दशा में आग का गोला बनी युवती, गभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध दशा में आग का गोला बनी युवती, गभीर
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Fri, 06 Oct 2017 02:09 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरायअकिल के तिल्हापुर में बृहस्पतिवार की सुबह एक युवती घर के भीतर आग का गोला बन गई। चीख सुन घर-परिवार के लोग भागकर मौके पर पहुंचे। आनन-फानन परिवार के लोग उसे आग से बचाते हुए नजदीकी अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने हालत नाजुक देख एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया।
पिपरी थाना क्षेत्र के फुलवा की शिवानी देवी की शादी दो साल पहले तिल्हापुर गांव में विजय से हुई थी। बृहस्पतिवार की सुबह शिवानी रसोई घर में खाना पका रही थी। रसोई गैस सिलेंडर के पाइप में रिसाव होने के कारण विवाहिता आग का गोला बन गई। चीख सुन घर के बैठे परिवार के लोग भागकर मौके पर पहुंचे। विवाहिता को आग से बचाते हुए परिवार के लोग उसे नजदीकी अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने हालत नाजुक देख प्राथमिक उपचार के बाद इलाहाबाद रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मायके वालों को दी गई। देर शाम युवती के पिता परिवार के साथ अस्पताल पहुंचे। खबर लिखे जाने तक युवती के परिजनों ने किसी प्रकार का कोई आरोपी ससुरालियों पर नहीं लगाया था।