फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Women and six injured in road accidents

मार्ग दुर्घटनाओं में महिला समेत छह जख्मी

Thu, 29 Jan 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Thu, 29 Jan 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
Women and six injured in road accidents
मंझनपुर/चायल/करारी (ब्यूरो)। पुरामुफ्ती, पिपरी, मंझनपुर और करारी इलाके में बृहस्पतिवार को हुई सड़क दुर्घटनाओं में एक महिला, रिटायर्ड शिक्षक समेत छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। जहां महिला की हालत नाजुक देख उसे चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


नगर कोतवाली क्षेत्र के ओसा गांव निवासी राम सुरेमन (35) पुत्र सूबेदार सिंह बृहस्पतिवार की दोपहर बाइक से ओसा बाजार गया था। लौटते समय वह जैसे ही ओसा बाजार से निकला। तभी सामने से आए टेपाें से उसकी टक्कर हो गई। इससे राम सुरेमन गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी तरह पिपरी कोतवाली क्षेत्र के भगवतपुर गांव निवासी शिवनारायण बृहस्पतिवार की दोपहर साइकिल से बाजार जा रहा है।
विज्ञापन


मंदर गांव के समीप सामने से आई बाइक की टक्कर से वह गिरकर घायल हो गया। वहीं पुरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के छबीलेपुर गांव का रहने वाला राम सूरत सिंह बृहस्पतिवार की दोपहर करीब एक बजे अपने दोस्त पति सिंह के साथ बाइक से इलाहाबाद जा रहा है। केंद्रीय स्कूल मनौरी के समीप सड़क पर बने स्पीड ब्रेकर पर जैसे ही उसने अपनी बाइक में ब्रेक लगाई। तभी पीछे से आई बोलेरो ने उसे टक्कर मार दी। इससे गिरकर रामसूरत और उसका दोस्त पति सिंह घायल हो गए। इधर, करारी कोतवाली क्षेत्र के मुकीमपुर गांव की रहने वाली गौरा देवी (40) पत्नी जगमोहन बृहस्पतिवार की दोपहर करारी बाजार आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लौटते समय वह गांव के समीप सड़क पार कर रही थी, तभी बोलेरो ने उसे टक्कर मार दी। बोलेरो की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। दुर्घटना हुई देख आसपास के लोग दौड़े। खून से लथपथ महिला को राहगीरों ने नजदीकी अस्पताल पहुंचाया और दुर्घटना की जानकारी पुलिस को दी। उधर, महिला की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। इसी तरह से करारी कस्बे के कृष्ण नगर निवासी रिटायर्ड शिक्षक राजेंद्र कुमार श्रीवास्तव बृहस्पतिवार को अपने किसी परिचित से मिलने पैदल ही कस्बे की ओर निकले थे। बताया जाता है कि इसी दौरान एक बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे गिरकर वह घायल हो गए। आरोप है कि उन्होंने बाइक सवार के खिलाफ नामजद तहरीर करारी पुलिस को दी थी। इसके बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed