{"_id":"0a5c5afb42f3cc8f5271a1c0de98627a","slug":"woman-found-dead-in-puramufti-sirkti-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरामुफ्ती में मिली महिला की सिरकटी लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुरामुफ्ती में मिली महिला की सिरकटी लाश
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Fri, 17 Jul 2015 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चायल (कौशाम्बी)। पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के मनौरी उपकेन्द्र के समीप बृहस्पतिवार की सुबह महिला की सिरकटी लाश मिली। सिरकटा शव देख मौके पर लोगों का मजमा जमा हो गया। चर्चा है कि विवाहिता की हत्या कर शव ठिकाने लगाया गया है। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने मौजूद लोगों से शव की पहचान कराने का प्रयास किय पर शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुरामुफ्ती के मनौरी उपकेन्द्र के समीप रेलवे ट्रैक किनारे बृहस्पतिवार की सुबह एक महिला की सिरकटी लाश पड़ी मिली। खेत की ओर गए आस-पास के लोग शव देख सन्न रह गए। सिरकटी लाश मिलने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते मौके पर लोगों का मजमा जमा हो गया। लोगों ने आस-पास महिला के सिर को भी तलाशने का प्रयास किया। लोगों की मानें तो महिला की अन्यत्र हत्या कर शव यहां लाकर फेंका गया है। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने मौजूद लोगों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया पर पुलिस को सफलता नहीं मिली। बताया जा रहा है कि महिला के शरीर में कहीं भी कोई खरोंच के निशान नहीं थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।