फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   woman and one pther person killed in road accidents

सड़क हादसों में महिला समेत दो की मौत, दो घायल

Fri, 01 Dec 2017 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Fri, 01 Dec 2017 01:54 AM IST
विज्ञापन
woman and one pther person killed in road accidents
चरवा के कूड़ापुर में मार्ग दुर्गघटना में महिला की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : amar ujala
चरवा और सरायअकिल इलाके में बृहस्पतिवार को अलग-अलग सड़क हादसों में महिला समेत दो की मौत हो गई। वहीं साथ रहे दो अन्य लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन


करारी थाना क्षेत्र के म्योहर गांव निवासी अजय कुमार (40) पुत्र जय सिंह बुधवार की रात बेटी निकिता (20) को लेकर सरायअकिल एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहा था। बसुहार गांव के समीप सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अजय की मौके पर ही मौत हो गई जब कि बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा देख आस-पास मौजूद लोग भागकर मौके पर पहुंचे और घटना की पुलिस को दी।
विज्ञापन


इसी तरह चरवा के उदार पुर गांव की गीता देवी (45) पत्नी रामरूप बृहस्पतिवार की सुबह भतीजे छोटू के साथ बाइक से पुरैनी गांव जा रही थी। बताया जा है कि कूड़ापुर गांव के समीप सामने से आ रहा ट्रक बाइक से टकरा गया। हादसे में बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर घटना स्थल पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों को घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद से मृतकों के परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed