फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Widow of the collective effort of misconduct

विधवा से सामूहिक दुराचार की कोशिश

Thu, 23 Jul 2015 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Thu, 23 Jul 2015 02:17 AM IST
विज्ञापन
Widow of the collective effort of misconduct
मंझनपुर। चरवा इलाके में सोमवार शाम किराने की दुकान गई एक विधवा के साथ पड़ोसी युवकों ने दुराचार का प्रयास किया। युवकों का दुस्साहस देख महिला अस्मत बचाने के लिए जब भागी तो दरिंदों ने उसे निर्वस्त्र कर दिया। महिला के शोर मचाने पर आस-पास के लोग दौड़े तो दरिंदे धमकी देते हुए भाग निकले। युवकों के दुस्साहस से सहमी से महिला बुधवार को मंझनपुर पहुंची और घटना की नामजद शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। एसपी ने एसओ चरवा को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


चरवा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती पति की मौत के बाद बच्चों के साथ घर में अकेली रहती है। सोमवार रात करीब आठ बजे वह गांव की ही किराने की एक दुकान पर सामान खरीदने गई थी। लौटते समय पहले से घात लगाकर बैठे गांव के ही तीन युवकों ने उस पर टार्च की रोशनी डाली।  उसने विरोध किया तो युवक उस पर टूट पड़े खींचकर किनारे की ओर ले जाने लगे। उनकी मंशा भांप महिला उनके चंगुल से खुद को छुड़ाने की कोशिश करने के साथ ही शोर मचाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


मगर तीनों युवक उसे घसीटते रहे। इस दौरान उसके कपड़े भी फट गए। महिला का शोर सुन आस-पास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े तो दरिंदे कहीं भी शिकायत पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। आरोप है कि दूसरे दिन शिकायत पर थाना पुलिस ने मामूली धाराओं की रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता को भगा दिया। कार्रवाई नहीं होने से युवक उसे लगातार धमकी दे रहे हैं। दरिंदों की धमकी से सहमी पीड़िता बुधवार को मंझनपुर पहुंची और घटना की नामजद शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। एसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने एसओ चरवा को जांच कर युवकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed