फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Uncontrollable truck crushes elderly, death1

बेकाबू ट्रक ने वृद्ध को कुचला, मौत

Tue, 02 Jan 2018 11:14 PM IST
कौशाम्बी ब्यूरो
कौशाम्बी ब्यूरो Updated Tue, 02 Jan 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
मूरतगंज-महेवाघाट मार्ग पर सोमवार रात सड़क पार कर रहे वृद्ध को बेकाबू ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वृद्ध की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


मंझनपुर कोतवाली के निजामपुर हंडिया गांव निवासी इन्द्रपाल (60) सोमवार शाम खेत की ओर गया था। इसके बाद वह घर लौट रहा था। सड़क पार करते समय मंझनपुर की ओर से आए तेज रफ्तार ट्रक ने वृद्ध को टक्कर मारते हुए कुचल दिया। हादसे के बाद चालक वाहन समेत भाग निकला।
विज्ञापन


इस दौरान गांव के कुछ लोगों ने पीछा करने का भी प्रयास किया पर चालक वाहन समेत दूर निकल चुका था। हादसा देख आस-पास मौजूद लोग भागकर मौके पहुंचे। आनन-फानन वृद्ध को जिला अस्पताल ले गए। जहां देर रात वृद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मृतक के भतीजे वीरेन्द्र सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। हादसे में हुई वृद्ध की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed