{"_id":"d582b3edfc5d5f5690912ae7eb1fba8b","slug":"two-workers-killed-in-a-road-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में दो मजदूरों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में दो मजदूरों की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
Updated Mon, 11 May 2015 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करारी (कौशाम्बी)। मंझनपुर-करारी मार्ग पर तुर्तीपुर गांव के समीप रविवार सुबह हुए सड़क हादसे में पूरब कोतारी गांव के मजदूर इंद्रजीत (16) और सुनील (20) की मौत हो गई। दोनों ट्रैक्टर ट्राली में ईंट लेकर करारी जा रहे थे। हादसे में ट्रैक्टर चालक समेत तीन अन्य लोग भी घायल हो गए। हादसे में दो मजदूरों की मौत से गांववालों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोग मुआवजे और गांव के समीप स्पीड ब्रेकर की मांग करते हुए सड़क पर उतर आए और जाम लगा दिया। एएसपी, एसडीएम ने कार्रवाई का आश्वासन दिया तब लोग शांत हुए।
मंझनपुर कोतवाली के पूरब कोतारी गांव निवासी इंद्रजीत (16) पुत्र बच्चालाल और सुनील कुमार (20) पुत्र अर्जुन स्थानीय एक ईंट भट्ठे पर काम करते थे। रविवार सुबह लगभग 8 बजे दोनों ट्रैक्टर ट्राली पर ईंट लादने के बाद करारी की ओर उसे उतारने जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जैसे ही ईंट भरी ट्रैक्टर ट्राली तुर्तीपुर गांव के समीप पहुंची करारी की ओर से मंझनपुर जा रहे तेज रफ्तार डीजल टैंकर ने ट्रैक्टर ट्राली को टक्कर मार दी। इस टक्कर से अनियंत्रित हुई ट्रैक्टर ट्राली सड़क किनारे खड्ड में पलट गई।
नीचे दबने से इंद्रजीत और सुनील की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि ट्रैक्टर चालक सत्तन (42) पुत्र रामदीन निवासी दीवर कोतारी, मजदूर शिवराम (18) पुत्र ओमप्रकाश निवासी पूरब कोतारी समेत 3 लोग घायल हो गए। उधर, हादसे के बाद टैंकर लेकर चालक भाग निकला। हादसे से हड़कंप मच गया। चीख-पुकार सुन गांववाले पहुंचे। सूचना पर इलाकाई पुलिस के साथ रोते-बिलखते परिजन भी पहुंचे। घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे में दो-दो मजदूरों की मौत से गांववालों का गुस्सा फूट पड़ा। मुआवजा और गांव के सामने स्पीड ब्रेकर की मांग करते हुए लोग शव लेकर सड़क पर उतर आए। ग्रामीणों ने मंझनपुर-करारी मार्ग पर जाम लगा दिया। हादसे में मौत और चक्काजाम की सूचना पर पहुंचे एएसपी ओपी पांडेय, एसडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह ने लोगों को समझाया। मदद और कार्रवाई का भरोसा दिलाया।