फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Two months later, reports of rape were recorded

दो महीने बाद दर्ज हुई दुष्कर्म की रिपोर्ट

Mon, 22 Dec 2014 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Mon, 22 Dec 2014 12:26 AM IST
विज्ञापन
Two months later, reports of rape were recorded
मंझनपुर। सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र में विवाहिता के साथ हुए दुराचार की रिपोर्ट अदालत के आदेश पर घटना के दो महीने बाद पुलिस ने दर्ज की है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए विवाहिता और उसका परिवार थाने से लेकर पुलिस अफसरों के कार्यालय का चक्कर लगाता रहा। सुनवाई नहीं होने पर पीड़िता ने अदालत की शरण ली थी। एसओ ने बताया कि मामले की तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन


सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहिता ने बताया कि वह चार अक्टूबर को घर में अकेली थी। घर के अन्य सदस्य रिश्तेदार के घर आयोजित भोज में शामिल होने गए थे। आरोप है कि घर में उसके अकेली होने पर गांव का ही एक युवक आधी रात को दीवार फांदकर छत के रास्ते से उसके घर में घुस आया था। सोते समय उसे दबोच कर उसकी आबरू लूट ली। विरोध करने पर युवक ने उसकी पिटाई भी की। साथ ही घटना की कहीं भी शिकायत करने की उसे और परिवार के अन्य सदस्यों को मार डालने की धमकी देते हुए भाग निकला। दूसरे दिन घर लौटने पर उसने पड़ोसी की करतूत परिजनों को बताई।
विज्ञापन


युवती का आरोप है नामजद शिकायत करने के बाद सरायअकिल कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट नहीं दर्ज की। आरोप है कि इलाकाई पुलिस के साथ ही उसने अधिकारियों से भी शिकायता की, लेकिन कहीं भी उसकी सुनवाई नहीं हुई। पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने पर उसने अदालत का दरवाजा खटखटाया। शनिवार को न्यायालय के आदेश पर सरायअकिल कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज करते हुए घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। एसओ विपिन त्रिवेदी ने बताया कि अदालत के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। फिलहाल फौरी तौर पर घटना संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। तफ्तीश के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed