{"_id":"db3adfa4670117cefb363598dddaafe0","slug":"try-raping-woman-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती से दुष्कर्म की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती से दुष्कर्म की कोशिश
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
Updated Thu, 08 Jan 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। कोखराज इलाके के एक गांव में रिश्तेदार के घर आई युवती के साथ मंगलवार की शाम एक युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। युवती के चीखने-चिल्लाने पर आरोपी युवक धमकी देते हुए भाग निकला। बुधवार को पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कोखराज कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक युवती तीन पहले बहन की ससुराल आई थी। उसने बताया कि मंगलवार की शाम करीब पांच बजे वह खेत से लौट रही थी। तभी, पहले से घात लगाकर बैठे गांव के ही एक युवक उसे दबोच लिया। आरोपी ने युवती के साथ जबर्दस्ती की कोशिश की। युवती की चीख-पुकार सुनकर कुछ लोग घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। यह देख आरोपी धमकी देते हुए भाग निकला।
युवक के चंगुल से छूटी युवती रोते हुए घर पहुंची और आपबीती बहन और परिवार के अन्य लोगों को बताई। रिश्तेदार के साथ कोतवाली पहुंची पीड़िता ने घटना की नामजद तहरीर कोखराज पुलिस को दी। पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस घटना की तफ्तीश में जुटी है। एसओ जेपी यादव ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
कोखराज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ गैगरेंप का प्रयास करने के मामले में पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बता दें कि दो दिन पहले खेत गई किशोरी के साथ गांव के ही युवकों ने गैंगरेप का प्रयास करते हुए उसके कपड़े फाड़ दिए थे। पीड़िता का आरोप है कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से आरोपी पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।