फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   truck driver death kaushambi

बेकाबू ट्रक ने चालक को कुचला, मौत

Tue, 22 Nov 2016 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Tue, 22 Nov 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
truck driver death kaushambi
crime
हाईवे पर कनवार के समीप एक बेकाबू ट्रक ने खड़े ट्रक के चालक को कुचल दिया। चालक गाड़ी का टायर बदल रहा था। मृतक चालक रायबरेली जिले के सराय उमर गांव का रहने वाला था। हादसे की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


रायबरेली के सराय उमर बाघराय गांव निवासी विजय बहादुर पुत्र अगनू ट्रक चालक है। रविवार की रात वह कानपुर से इलाहाबाद के लिए निकला था। सैनी के कनवार बार्डर के समीप ट्रक पंचर हो गया। रात वह सड़क  किनारे ट्रक खड़ा करके पंचर टायर को बदल रहा था।
विज्ञापन


इसी दौरान कानपुर की ओर आए ट्रक ने टक्कर मारते हुए चालक को कुचल दिया। हादसे में विजय की मौके पर ही मौत हो गई। सड़क किनारे खून से लथपथ शव देख राहगीरों ने घटना की जानकारी सैनी कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक में मिले कागजातों के जरिए घटना की जानकारी ट्रांसपोर्ट मालिक और चालक के परिजनों को दी। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस ट्रक को कब्जे में लेते हुए घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed