फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Trick made ??25 thousand

धन दोगुना करने का झांसा देकर उड़ाया 25 हजार

Sat, 24 Jan 2015 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Sat, 24 Jan 2015 12:50 AM IST
विज्ञापन
कड़ा(ब्यूरो)। पैसे दोगुना करने का झांसा देकर दिनदहाड़े बैंक परिसर में ही उचक्कों ने जफरपुर गांव के एक भोलेभाले किसान को 25 हजार का चूना लगा दिया। भुक्तभोगी ने घटना की शिकायत सैनी कोतवाली पुलिस से की है। तहरीर लेकर पुलिस उचक्कों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


सैनी कोतवाली क्षेत्र के जफरपुर गांव निवासी हीरालाल पुत्र बच्चूलाल किसान है। उसने बताया कि शुक्रवार को वह कड़ा स्थित ग्रामीण बैंक में 25 हजार रुपये जमा करने गया था। भुक्तभोगी की मानें तो बैंक परिसर में ही पहले से खड़े दो युवक उसके पास पहुंचे और एक साल में पैसे दोगुना करने की बात की। उसके झांसा में आकर उसने भी इसी योजना के तहत उसने भी अपने पैसा जमा कराने के लिए इन युवकों को दे दिया।
विज्ञापन


बताया कि युवक बैंक के भीतर गए और काफी देर तक वह वहीं खड़ा रहकर उनका इंतजार करता रहा। जब काफी देर तक युवक वापस नहीं लौटे, तो वह उनकी खोजबीन करने लगा। युवकों के कहीं नहीं दिखने पर किसान ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। जिसने भी किसान की बात सुनी उसने ही अपना माथा पीट लिया। उधर, खुद के ठगे जाने का एहसास होने पर किसान सैनी कोतवाली पहुंचा और घटना की जानकारी पुलिस को दी। भुक्तभोगी से तहरीर लेकर पुलिस उचक्कों की तलाश में जुटी है। एसओ ने बताया कि लोग खुद ही अपने आप को लुटवा लेते हैं, तो पुलिस क्या करे। रिपोर्ट लिखकर उचक्कों की खोजबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed