{"_id":"59cab59d4f1c1b9c538b48c1","slug":"train-accident-death-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आने से महिला के उड़े चीथड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन की चपेट में आने से महिला के उड़े चीथड़े
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Wed, 27 Sep 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर सयारा रेलवे क्रासिंग के समीप सोमवार रात ट्रेन की चपेट में आने से महिला के चीथड़े उड़ गए। रात में महिला रेलवे लाइन पार कर खेत की ओर जा रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
सैनी कोतवाली के मीठेपुर सयारा गांव की कमला देवी (45) पत्नी गुलाब चंद्र सोमवार रात करीब 10 बजे खेत की ओर गई थी। रेलवे ट्रैक पार करते समय महिला ट्रेन की चपेट में आ गई। इससे महिला के चीथड़े उड़ गए। देर रात महिला के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू किया। खेत की ओर गए घर वाले रेलवे ट्रैक पर महिला का शव देख सन्न रह गए। शव देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।